[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित रैली को लेकर गुढ़ागौड़जी में बैठक संपन्न


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित रैली को लेकर गुढ़ागौड़जी में बैठक संपन्न

अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित रैली को लेकर गुढ़ागौड़जी में बैठक संपन्न

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : जेपी महरानियां

गुढ़ागौड़जी : कस्बे में अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर 13 अप्रैल को आयोजित रैली को लेकर शिवम प्लाजा में सामाजिक कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई। बैठक में 13 अप्रैल को दोपहर 3 बजे आयोजित रैली को सफल बनाने के लिए रूपरेखा बनाई गई। कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई। राजीव दायमा ने बताया कि रैली भैंरू कॉलोनी से शुरू होकर भौड़की चौराहा पहुंचेगी। वहां से लोहारों के चौक होते हुए पंचपीरों का मोहल्ला, रामलीला मैदान होते हुए घूमचक्कर पहुंचेगी। वहां से ब्लॉक रोड़ होते हुए बाबा रामदेव मंदिर से गुढ़ागौड़जी थाने के आगे से गुजरते हुए पावर हाउस के पास पहुंचेगी। जहां से वापस चंवरा मोड़ होते हुए शिवम प्लाजा पर रैली का समापन किया जाएगा। रैली में बाबासाहेब अंबेडकर और महापुरुषों के चित्रो से सजे हुए रथ, ढोल नगाड़े, डीजे, घौड़ी आदि शामिल रहेंगे। इस दौरान राजीव दायमा, विकास कालावत, रामकरण नारोलिया, राहुल जाटव, कजोड़ सिंह, अनूप जदिया, महेंद्र चनानियां, उपसरपंच रोहितास टोडी, शक्तिमान, दीपक कांटीवाल सहित कई लोग मौजूद रहे।

Related Articles