[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आसमान से बरसेंगे फूल व सड़कों पर दिखेगा ‘महाकाल तांडव’ भगवा रैली आज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

आसमान से बरसेंगे फूल व सड़कों पर दिखेगा ‘महाकाल तांडव’ भगवा रैली आज

उदयपुरवाटी भगवा रैली, कार्यकर्ताओं ने कसी कमर, आज पूरी तहसील में होगा 'केसरिया राज'

उदयपुरवाटी : क्षैत्र में सोमवार को कस्बा एक ऐतिहासिक पल की साक्षी बनने जा रहा है। विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल द्वारा आयोजित होने वाली ‘विशाल भगवा रैली’ ने पूरे क्षेत्र में उत्साह का ज्वार पैदा कर दिया है। भक्ति, शक्ति और संस्कृति का यह महासंगम सोमवार को दोपहर 2:15 बजे से शुरू होगा।

आसमान से पुष्प वर्षा तो जमीन पर गूंजेंगे नासिक के ढोल
इस बार की शोभा यात्रा केवल एक रैली नहीं, बल्कि एक दिव्य उत्सव भी होगा। रैली की भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पेरामोटर (मिनी हेलीकॉप्टर) के जरिए पूरे मार्ग पर पुष्प वर्षा की जाएगी। रैली का मुख्य आकर्षण दिव्य झांकियां जिसमें प्रभु श्रीराम, शौर्य की प्रतीक रानी लक्ष्मीबाई और भारत माता की जीवंत झांकियां राष्ट्रभक्ति का संचार करेंगी। उज्जैन के डमरू वादकों की थाप पर ‘उड़ता हुआ अघोरी तांडव’ और ‘विकराल महादेव’ के स्वरूप श्रद्धालुओं के आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेंगे। दादू पंथी अखाड़े के जांबाज ‘खंडत कला’ का प्रदर्शन करेंगे, तो वहीं दौसा-लालसोट के कलाकार ‘डांग पट्टा’ कलाकृति से हैरत में डाल देंगे। सीकर का सुप्रसिद्ध ‘महा बाबा डीजे’ और नासिक के ढोल नगाड़ों की गूंज पूरी घाटी में सुनाई देगी।

मातृशक्ति का विशेष गौरव
आयोजकों ने मातृशक्ति की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए महिलाओं के लिए पृथक डीजे और विशेष ब्लॉक की व्यवस्था की है। सांवरिया सेठ मंदिर और शाकम्भरी कुटुम्ब की दिव्य झांकियां आध्यात्मिक वातावरण को और गहरा करेंगी।

कार्यकर्ताओं ने संभाली कमान, तैयारियों को दिया अंतिम रूप
रैली की सफलता के लिए बजरंग दल की पूरी टीम दिन-रात जुटी हुई है। तहसील संयोजक रण सिंह व नगर संयोजक सुनील कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रूट का निरीक्षण किया। इस दौरान पूर्व बजरंग दल संयोजक बाबा अशोक कुमार सैनी, प्रदीप कुमार, पिंटू स्वामी, राहुल ओला सहित पूरी टीम ने व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया। रैली का शुभारंभ बालिका आदर्श विद्या मन्दिर गोपीनाथजी मन्दिर के पास से दोपहर 02:15 बजे से होगा। आयोजक समिति के अनुसार इस दौरान विशाल भगवा रैली में 5 से 10 हजार लोगों के आने की संभावना जताई जा रही है

Related Articles

Mantratoto luwakpoker