देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19
भीमसर : झुंझुनूं जिले के निकटवर्ती भीमसर गांव के निवासी युवा लेखक एवं शोधकर्ता डॉ. जुल्फिकार को नेशनल गौरव अवार्ड-2026 से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान नई दिल्ली स्थित राजा राममोहन राय मेमोरियल हॉल में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान प्रदान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कम्युनिटी वेलफेयर फाउंडेशन इंडिया द्वारा किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. आराध्या (शल्य चिकित्सक, दिल्ली), अति विशिष्ट अतिथि डॉ. विजय कुमार, संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष के.के. भारद्वाज तथा (VIF) संस्था के अध्यक्ष डॉ. राजीव गर्ग सहित कई गणमान्य अतिथियों ने डॉ. जुल्फिकार को सम्मान पत्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
डॉ. जुल्फिकार पिछले कई वर्षों से स्वामी विवेकानंद के जीवन और विचारों पर देश-विदेश में शोध कार्य कर रहे हैं। शिक्षा, समाज सेवा और शोध के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया।
यह पहला अवसर नहीं है जब डॉ. जुल्फिकार को सम्मानित किया गया हो। इससे पूर्व भी उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की विभिन्न संस्थाओं द्वारा उनके लेखन, शोध कार्य और समाज सेवा के लिए कई सम्मान मिल चुके हैं। इस अवसर पर देशभर से चयनित 28 प्रतिभाओं को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। डॉ. जुल्फिकार की इस उपलब्धि से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है और यह युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनकर उभरे हैं।
जनमानस शेखावाटी भारत का सर्वश्रेष्ठ उभरता हुआ हिंदी न्यूज़ चैनल हैं। खबरों में निरंतरता निष्पक्षता और निडरता हमारा मूल मंत्र है। जनमानस शेखावाटी चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रैकिंग न्यूज़ के लिये बने रहें एवं यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक, सब्सक्राइब एवं शेयर करें साथ ही गूगल प्ले स्टोर से आप हमारा जनमानस शेखावाटी ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
Copyright © 2025 janmanasshekhawati.com – All Rights Reserved | Designed by csskart.com
WhatsApp us