सीकर में 22 साल की युवती से रेप:शादीशुदा होने के बावजूद आरोपी ने शादी का झांसा दिया, बदनाम करने की धमकी दी
सीकर में 22 साल की युवती से रेप:शादीशुदा होने के बावजूद आरोपी ने शादी का झांसा दिया, बदनाम करने की धमकी दी
सीकर : सीकर में पढ़ने वाली 22 साल की युवती के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने शादीशुदा होने के बावजूद भी शादी का झांसा देकर युवती के साथ रेप किया। अब आरोपी धमकी दे रहा है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।
22 साल की युवती ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि वह सरकारी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए सीकर जिले में आई थी। यहां रहने के दौरान ही उसकी पहचान आरोपी युवक से हुई। आरोपी युवक ने नजदीकियां बढ़ाई।
मिलने बुलाकर रेप किया
इसके बाद दोनों के बीच सोशल मीडिया पर बातचीत होना शुरू हुई। आरोपी युवक ने युवती को कहा कि वह उसे पसंद करता है, शादी करना चाहता है। ऐसे में युवती आरोपी युवक की बातों में आ गई। इसके बाद आरोपी युवक ने युवती को मिलने के लिए बुलाया। जहां पर उसने युवती के साथ कई बार रेप किया।
बदनाम करने की धमकी दी
जब भी युवती शादी की बात करती तो आरोपी टालमटोल करता रहा। युवती ने अपने स्तर पर मालूम किया तो पता चला कि आरोपी युवक तो पहले से शादीशुदा है। जब युवती ने इस बारे में युवक से बात की तो उसने युवती को कहा कि रेप के बारे में किसी को बताया तो बदनाम कर देगा। फिलहाल अब युवती की रिपोर्ट पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2092063


