चिड़ावा में शैक्षिक महासंघ की प्रशिक्षण बैठक:शिक्षकों की मांगों, संगठन विस्तार पर हुई चर्चा
चिड़ावा में शैक्षिक महासंघ की प्रशिक्षण बैठक:शिक्षकों की मांगों, संगठन विस्तार पर हुई चर्चा
चिड़ावा : अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (विद्यालय शिक्षा) राजस्थान, उप शाखा (खंड) चिड़ावा की प्रशिक्षण बैठक सोमरा मैरिज गार्डन में संपन्न हुई। इस बैठक में संगठन के कार्यों, गतिविधियों, सदस्यता विस्तार और शिक्षकों की विभिन्न मांगों पर विस्तृत चर्चा की गई।
जिला कोषाध्यक्ष विनोद कुमार ने संगठन की कार्यप्रणाली, ‘हमारा विद्यालय हमारा तीर्थ’ अभियान और आगामी प्रदेश स्तरीय महासभा अधिवेशन के संबंध में जानकारी प्रदान की। उप शाखा अध्यक्ष डॉ. आनंद कुमार झाझडिया ने सभी शिक्षकों से संगठन से अधिक से अधिक संख्या में जुड़ने का आह्वान किया।
उन्होंने सत्र 2026-27 के शिविरा पंचांग में ग्रीष्मावकाश में कटौती पर चिंता व्यक्त की। डॉ. झाझडिया ने कहा कि यह कटौती शिक्षकों और छात्र हितों के प्रतिकूल है, जिससे शिक्षकों में असंतोष है। उन्होंने इसमें शीघ्र संशोधन और शिक्षकों की अन्य समस्याओं के तत्काल समाधान की मांग की।
कार्यक्रम में उपाध्यक्ष सुनील कोठारी और मंत्री सज्जन सिंह पचार ने संगठन के विस्तार के लिए सभी सदस्यों के सक्रिय सहयोग पर जोर दिया। चिड़ावा के ACBEO सुरेश कुमार पायल ने ब्लॉक के सभी शिक्षकों की समस्याओं के तत्काल समाधान का आश्वासन दिया।
बैठक में कोषाध्यक्ष विजय सिंह शेखावत, महिला मंत्री श्रीमती सुनीता, सुमेर सिंह घायल, कैलाश चंद्र वर्मा, जगदीश प्रसाद, हेमराज मीणा, चेतन कुमार, अंकित कटेवा, राधाकृष्ण, बालाराम सैनी, और पवन सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षकों ने भाग लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2092059


