नवलगढ़ से विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति टोली जयपुर रवाना:महिलाओं को सामाजिक, आध्यात्मिक समेत कई विषयों पर दी जाएगी ट्रेनिंग; 5 अप्रैल तक लगेगा कैंप
नवलगढ़ से विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति टोली जयपुर रवाना:महिलाओं को सामाजिक, आध्यात्मिक समेत कई विषयों पर दी जाएगी ट्रेनिंग; 5 अप्रैल तक लगेगा कैंप
नवलगढ़ : नवलगढ़ से विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति की 10 सदस्यीय टोली तीन दिवसीय अभ्यास वर्ग प्रशिक्षण के लिए जयपुर रवाना हुई है। प्रखंड अध्यक्ष राममोहन सेकसरिया ने बताया कि यह शिविर 5 अप्रैल तक चलेगा। टोली को प्रखण्ड मंत्री सुरेश कुमावत और मातृशक्ति खण्ड संयोजिका अनिता कुमावत ने रवाना किया।
मातृशक्ति खण्ड संयोजिका अनिता कुमावत ने जानकारी दी कि इस अभ्यास वर्ग का उद्देश्य समाज की महिलाओं को सामाजिक और सांस्कृतिक उत्थान के लिए राष्ट्र व धर्म रक्षा, शारीरिक, बौद्धिक, मानसिक व आध्यात्मिक विषयों पर प्रशिक्षित करना है।
इस टोली में प्रखंड उपाध्यक्ष ममता घोड़ेला, खंड सेवा प्रमुख ललिता शर्मा, प्रखंड बाल संस्कार केंद्र प्रमुख सुशीला सैनी, मातृशक्ति जिला सह संयोजिका मंजू सैनी, खंड सह संयोजिका कुसुम जांगिड़, खंड सह संयोजिका पूजा सैनी, खंड बाल संस्कार केंद्र प्रमुख मनीषा सैनी, प्रखंड साप्ताहिक सत्संग प्रमुख पुष्पा शर्मा और खंड साप्ताहिक सत्संग प्रमुख शामिल हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2092063


