[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में सड़क चौड़ी करने के लिए मकान-तोड़ने पर हंगामा:लोग बोले- बिना सूचना की कार्रवाई, घर में अंदर जाकर नहीं देखा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में सड़क चौड़ी करने के लिए मकान-तोड़ने पर हंगामा:लोग बोले- बिना सूचना की कार्रवाई, घर में अंदर जाकर नहीं देखा

सीकर में सड़क चौड़ी करने के लिए मकान-तोड़ने पर हंगामा:लोग बोले- बिना सूचना की कार्रवाई, घर में अंदर जाकर नहीं देखा

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

सीकर : सीकर के पुरोहितजी की ढाणी में सड़क चौड़ी करने के लिए तोड़े जा रहे मकानों को लेकर लोगों ने हंगामा कर दिया। लोगों ने काम रुकवाकर आक्रोश जताया। उन्होंने कहा- नगर परिषद बिना सूचना के मकान तोड़ रही है। लोगों ने कहा- मकान तोड़ने से पहले अंदर जाकर देखना भी चाहिए कि कोई है या नहीं। हालांकि आज मकान बंद था, लेकिन यदि इस तरह की लापरवाही होती है तो बड़ा हादसा हो सकता है। सूचना पर नगर परिषद के अधिकारी और उद्योग नगर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत करवाया।

दरअसल पुरोहित जी की ढाणी में सेक्टर रोड के लिए सड़क को 40 फीट चौड़ा करने का नगर परिषद का प्लान है। इसी के तहत शुक्रवार को नगर परिषद की टीम आई और एक बंद मकान को तोड़ना शुरू कर दिया। इसके बाद लोग आक्रोशित हो गए। साथ ही कार्रवाई कर रही जेसीबी को रुकवाया।

मकान तोड़ने का विरोध करते हुए स्थानीय लोग।
मकान तोड़ने का विरोध करते हुए स्थानीय लोग।

महिला का आरोप- सुरक्षागार्डों ने बेटे के साथ की बदसलूकी

स्थानीय महिला संपत्ति देवी ने बताया- मकान तोड़ने के दौरान उनके बेटे ने काम रुकवाने का प्रयास किया। ऐसे में नगर परिषद के सुरक्षागार्डों ने उसके साथ बदसलूकी की। आज जिस मकान को तोड़ा गया, उसके पास ही एक परिवार रहता है। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। संपत्ति देवी ने कहा- मकान तोड़ने के पहले कोई सूचना भी नहीं दी गई थी। यदि सड़क को 30 फीट से ज्यादा चौड़ा किया जाता है तो हम उग्र आंदोलन करेंगे।

ज्यादा एरिया में तोड़ा मकान

स्थानीय युवक शुभम ने बताया- सड़क अभी चौड़ी करने को लेकर पूरी स्थिति स्पष्ट नहीं है। नगर परिषद और स्थानीय लोगों के बीच बातचीत चल रही है। सड़क चौड़ाई की सीमा में संशोधन भी होना था, लेकिन बिना सहमति के नगर परिषद की दो जेसीबी एक बंद मकान को तोड़ने के लिए आ गई। मकान तोड़ने से पहले अंदर जाकर देखना भी चाहिए कि कोई है या नहीं। हालांकि आज मकान बंद था, लेकिन यदि इस तरह की लापरवाही होती है तो बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने कहा- नगर परिषद में चिन्हित से ज्यादा एरिया का मकान तोड़ दिया। इसके बाद नगर परिषद के अधिकारियों ने मालिक को नुकसान की भरपाई करने का आश्वासन दिया।

Related Articles