सड़क निर्माण के दौरान मशीन चलाते वक्त मजदूर की मौत:परिजन बोले-1 करोड़ का मुआवजा चाहिए,ठेकेदार गिरफ्तार हो
सड़क निर्माण के दौरान मशीन चलाते वक्त मजदूर की मौत:परिजन बोले-1 करोड़ का मुआवजा चाहिए,ठेकेदार गिरफ्तार हो
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अशोक सिंह शेखावत
सीकर : सीकर के धोद थाना इलाके में सीसी सड़क के निर्माण के दौरान मशीन चलाते वक्त मजदूर की मौत हो गई। मृतक का शव सीकर के एसके हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया है। परिजनों ने 1 करोड़ रुपए मुआवजे और ठेकदार को गिरफ्तार करने की मांग की है।
घटना धोद थाना इलाके में पुरा छोटी गांव की है। मृतक का नाम राकेश सैनी(26) निवासी खारदा है। जिसके भाई विक्रम ने बताया कि राकेश पिछले करीब 5-6 दिनों से सीकर के पुरा छोटी में सीसी सड़क डालने के लिए ठेकेदार के यहां काम कर रहा था। आज साथी मजदूरों ने उसे सूचना दी कि सड़क को तोड़ने वाली ड्रिल मशीन चलाते हुए अचानक राकेश गिर गया। इसके बाद मजदूर उसे सीकर के एसके हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। ठेकदार ने अपना मोबाइल भी स्विच ऑफ कर लिया। अब हमारी मांग है कि ठेकदार पर हत्या का मुकदमा दर्ज करके उसे गिरफ्तार किया जाए। साथ ही 1 करोड़ रुपए का मुआवजा दिया जाए।
परिजनों के साथ आए उदयपुरवाटी विधानसभा प्रत्याशी संदीप सैनी ने कहा कि जब तक हमारी मांगे नहीं मानी जाती तब तक पोस्टमार्टम नहीं करवाएंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2092162


