[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में मधुमक्खियों के हमले में बुजुर्ग की मौत:खेत में फसल काट रहे किसानों पर किया हमला, 3 घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़रतनगढ़राजस्थानराज्य

चूरू में मधुमक्खियों के हमले में बुजुर्ग की मौत:खेत में फसल काट रहे किसानों पर किया हमला, 3 घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती

चूरू में मधुमक्खियों के हमले में बुजुर्ग की मौत:खेत में फसल काट रहे किसानों पर किया हमला, 3 घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती

रतनगढ़ : चूरू जिले के रतनगढ़ थाना क्षेत्र के जालेऊ बड़ी गांव में मधुमक्खियों के हमले से एक बुजुर्ग किसान की मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार को हुई जब बुजुर्ग खेत में गेहूं की फसल काट रहा था। इस हमले में तीन अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिनका रतनगढ़ के जालान अस्पताल में इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार जालेऊ बड़ी निवासी हनुमानाराम जाट (76) खेत में गेहूं की कटाई कर रहे थे। इसी दौरान मधुमक्खियों के एक झुंड ने उन पर हमला कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि मधुमक्खियों ने करीब आधे घंटे तक बुजुर्ग पर हमला किया और डर के कारण कोई भी उनके पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया।

घटना की सूचना मिलने पर प्रशासन को अवगत कराया गया। एसडीएम मिथिलेश कुमार के आदेश पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने 108 एंबुलेंस की सहायता से गंभीर रूप से घायल हनुमानाराम को रतनगढ़ के जालान अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मधुमक्खियों के हमले में श्रवण सिंह (60) भी घायल हो गए। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एक अन्य घटना एनएच 11 लूंछ फांटा के पास हुई। यहां लूंछ निवासी हरीश ढोली (34) पैदल चल रहा था और हरदेसर निवासी राजकुमार शर्मा (42) पिकअप में सवार था, पर भी मधुमक्खियों ने हमला कर दिया।

इन तीनों घायलों को रतनगढ़ के जालान अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद अस्पताल में लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मृतक बुजुर्ग के भाई की रिपोर्ट पर मर्ग (असामान्य मृत्यु) दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77