[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कनवारी गांव में कुंड से गिरने से 1 की मौत:पशुओं को लेकर खेत पर गया था, घर नहीं लौटा तो परिजनों ने ढूंढा

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़रतनगढ़राजस्थानराज्य

कनवारी गांव में कुंड से गिरने से 1 की मौत:पशुओं को लेकर खेत पर गया था, घर नहीं लौटा तो परिजनों ने ढूंढा

कनवारी गांव में कुंड से गिरने से 1 की मौत:पशुओं को लेकर खेत पर गया था, घर नहीं लौटा तो परिजनों ने ढूंढा

रतनगढ़ : चूरू जिले के रतनगढ़ थाना क्षेत्र के कनवारी गांव में कुंड से पानी निकालते समय एक 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। यह घटना तब सामने आई जब व्यक्ति शाम को घर नहीं लौटा। मृतक की पहचान ओमप्रकाश के रूप में हुई है, जो प्रतिदिन की तरह मवेशियों को लेकर खेत गया था। शाम को जब मवेशी घर लौट आए, लेकिन ओमप्रकाश नहीं लौटे, तो परिजनों को चिंता हुई।

ओमप्रकाश की सास पड़ोसियों के साथ खेत पहुंचीं, जहां उन्हें ओमप्रकाश पानी से भरे कुंड में दिखाई दिए। ग्रामीणों की मदद से उन्हें कुंड से बाहर निकाला गया और जालान अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को मॉर्च्युरी में रखवाया। रतनगढ़ निवासी महेंद्र जाट ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

Related Articles