शहादत के 54 साल बाद बांग्लादेश से पहुचा धिंधवा अगुना के शहीद धर्मपाल डूडी का सम्मान
शहादत के 54 साल बाद बांग्लादेश से पहुचा धिंधवा अगुना के शहीद धर्मपाल डूडी का सम्मान
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : भारत पाक युद्ध 1971 के शहीद धर्मपाल डूडी को उनकी शहादत के 54 वर्ष बाद बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना द्वारा भेजा गया “बांग्लादेश का राष्ट्रीय प्रतिक चिन्ह और प्रशस्ति पत्र” को लेकर आये शहीद की युनिट 65 मिडियम रेजिमेंट के लेफ़्टिनेंट विक्रांत, हवलदार रामबीर सिंह व अग्निवीर जितु सिंह डारा द्वारा ये सम्मान शहीद परिवार को भेट किया गया।
इस अवसर पर शहीद की युनिट से आये अधिकारी व जवानों ने शहीद स्मारक पर जाकर शहीद को पुष्पमाला पहनाकर नमन किया व शहीद के सम्मान में नारे लगाये । लेफ़्टिनेंट विक्रांत ने यह भी बताया कि उनकी युनिट में एक कम्पनी का नामकरण शहीद धर्मपाल के नाम से किया गया है। शहीद धर्मपाल डूडी भारत – पाक युद्ध में 04 दिसम्बर 1971 को मात्र 22 वर्ष की अल्पायु में ही शहीद हो गये थे। इस युद्ध के लिए भारत सरकार ने भी उन्हें मरणोपरांत पूर्वी स्टार से सम्मानित किया था।
शहीद परिवार ने आये हुए अधिकारी व जवानों का स्वागत उन्हें गुलाब पुष्प भेट कर किया । बांग्लादेश सरकार द्वारा भेजा गया स्मृति चिन्ह् व प्रस्सति पत्र पाकर शहीद के भाई अमर सिंह डूडी अपने आप को बहुत गौरवान्वित महसुस किया ओर कहा कि यह एक साधारण कागज का पन्ना नहीं बल्कि एक राष्ट्र की शहीद के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है। शहीद के बड़े भाई अमर सिंह डूडी को भी भारत – पाक युद्ध 1965 में समर सेवा स्टार व भारत पाक युद्ध 1971 में पश्चिम स्टार से सम्मानित किया जा चुका है।
इस मौके पर शहीद परिवार से अमर सिंह डूडी, शुभकरण, सत्यवीर, विजेंद्र, अनिल कुमार, वीर सिंह, सुनील, मयंक डूडी, जसविका व शहीद धर्मपाल राजकीय विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा। समस्त गाँव शहीद को देव तुल्य पुजता है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2091918


