[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गुढ़ागौड़जी थाने में बालाजी मंदिर पर रामायण पाठ:हवन कर क्षेत्र में शांति, सौहार्द और अपराध नियंत्रण की कामना की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गुढ़ागौड़जी थाने में बालाजी मंदिर पर रामायण पाठ:हवन कर क्षेत्र में शांति, सौहार्द और अपराध नियंत्रण की कामना की

गुढ़ागौड़जी थाने में बालाजी मंदिर पर रामायण पाठ:हवन कर क्षेत्र में शांति, सौहार्द और अपराध नियंत्रण की कामना की

गुढ़ागौड़जी : गुढ़ागौड़जी पुलिस थाना परिसर स्थित बालाजी मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव पर एक धार्मिक आयोजन किया गया। यह आयोजन क्षेत्र में शांति, सौहार्द और अपराध नियंत्रण की कामना को लेकर किया गया था। पुलिस प्रशासन की पहल पर बुधवार शाम से रामायण का अखंड पाठ शुरू हुआ, जिसमें विशेष रूप से सुंदरकांड का पाठ भी शामिल रहा।

कॉन्स्टेबल सतवीर सिंह ने बताया कि इस धार्मिक आयोजन में थाना स्टाफ ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पुलिसकर्मियों ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया, जिससे पूरे वातावरण में भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ। गुरुवार सुबह बालाजी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद हवन का आयोजन किया गया। हवन में क्षेत्र की सुख-शांति, सामाजिक सद्भाव और अपराधों में कमी के लिए प्रार्थना की गई।

इस मौके पर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में अमन-चैन बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए विशेष कामना की गई। धार्मिक अनुष्ठान के समापन के बाद थाना परिसर में प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पुलिसकर्मियों सहित स्थानीय लोगों ने भाग लिया।

इस आयोजन से पुलिस और आमजन के बीच आपसी विश्वास और सहयोग मजबूत हुआ। पुलिस विभाग की इस पहल को क्षेत्र में एक सराहनीय कदम माना जा रहा है, जिससे सामाजिक एकता और सकारात्मक माहौल को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin