कृषि मंडी अतिरिक्त सचिव रिश्वत लेते गिरफ्तार:नीमकाथाना में एसीबी की कार्रवाई, लाइसेंस जारी करने के एवज में मांगे; 40 हजार लेते हुए पकड़ा
कृषि मंडी अतिरिक्त सचिव रिश्वत लेते गिरफ्तार:नीमकाथाना में एसीबी की कार्रवाई, लाइसेंस जारी करने के एवज में मांगे; 40 हजार लेते हुए पकड़ा
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
नीमकाथाना : सीकर एसीबी की टीम ने कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को नीमकाथाना कृषि उपज मंडी के अतिरिक्त सचिव को 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। अधिकारी पर परिवादी से दुकानों के लाइसेंस जारी करने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप है।
एसीबी एएसपी विजय कुमार ने बताया- परिवादी ने एसीबी को शिकायत दी थी कि अतिरिक्त सचिव रणधीर सिंह ने चार दुकानों के लाइसेंस जारी करने के एवज में 80 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की है।

रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा
एसीबी द्वारा शिकायत का सत्यापन किया गया, जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। इसके बाद एसीबी टीम ने ट्रैप की योजना बनाई। तय योजना के अनुसार गुरुवार को परिवादी ने आरोपी को 40 हजार रुपए की पहली किस्त दी, जबकि बाकी के 40 हजार रुपए अगले दिन देने की बात तय हुई थी। जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की राशि ली, एसीबी टीम ने मौके पर ही उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।
दुकानों का लाइसेंस जारी करने के एवज में मांगी रकम
एसीबी ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। परिवादी की यहां पर दो दुकानें अलॉट है। परिवादी ने चार दुकानों के लाइसेंस के लिए फाइले दे रखी थी। उन फाइलों के लाइसेंस देने के लिए अधिकारी ने रिश्वत मांगी थी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2093657


