[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

6 साल से फरार 5000 का इनामी बदमाश गिरफ्तार:पुलिस ने हरियाणा से दबोचा, वारदात को लेकर पूछताछ जारी

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मलसीसरराजस्थानराज्य

6 साल से फरार 5000 का इनामी बदमाश गिरफ्तार:पुलिस ने हरियाणा से दबोचा, वारदात को लेकर पूछताछ जारी

6 साल से फरार 5000 का इनामी बदमाश गिरफ्तार:पुलिस ने हरियाणा से दबोचा, वारदात को लेकर पूछताछ जारी

मलसीसर : झुंझुनूं की मलसीसर थाना पुलिस ने नकबजनी के मामले में पिछले 6 सालों से फरार चल रहे बदमाश को गिरफ्तार किया है। बदमाश सोनू सांसी पर 5000 रुपए का इनाम था। गिरफ्तार आरोपी सोनू सांसी (33), जो हरियाणा के हिसार जिले के पेटवाड़ (थाना नारनौंद) का निवासी है।

2017 से फरार था

साल 2017 से ही पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। न्यायिक मजिस्ट्रेट झुंझुनूं द्वारा आरोपी के खिलाफ वारंट जारी किया गया था। लंबे समय से फरार होने के कारण पुलिस अधीक्षक द्वारा इस पर 5000 का इनाम भी घोषित किया गया था। मलसीसर थानाधिकारी डॉ. महेन्द्र कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी सूचनाओं और मुखबिर की सहायता से आरोपी के ठिकाने का पता लगाया और उसे दबोच लिया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब आरोपी से अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin