[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू की आफरीन को मिली काली बाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना अंतर्गत स्कूटी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू की आफरीन को मिली काली बाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना अंतर्गत स्कूटी

आवागमन में बचा समय पढ़ाई में लगा रहीं, अब कैरियर आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए बढ़ा रही मजबूत कदम

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर बालिका प्रोत्साहन के लिए कृत संकल्पित है। प्रदेश सरकार की काली बाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना अंतर्गत स्कूटी मिलने से बालिकाओं को उच्च शिक्षा सुलभ हो रही है। ऐसा ही एक उदाहरण है चूरू शहर के वार्ड नंबर 21 निवासी आफरीन का, जिनको काली बाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना अंतर्गत उच्च शिक्षा हेतु प्रोत्साहन स्वरूप स्कूटी मिलने पर उनकी पढ़ाई में काफी सहयोग मिला है। आफरीन के पिता रफीक खान मजदूरी कर आजीविका चलाते हैं।

एक सामान्य परिवार से संबंध रखने वाली आफरीन बताती हैं कि वह वर्तमान में राजकीय लोहिया महाविद्यालय में बीए में पांचवे सेमेस्टर की नियमित विद्यार्थी हैं। उन्होंने वर्ष – 2023 में 86.4 प्रतिशत अंकों के साथ कला संकाय में 12 वीं कक्षा उत्तीर्ण की और राजकीय लोहिया महाविद्यालय में बीए में प्रवेश लिया। उनके घर की दूरी कॉलेज से ज्यादा होने के कारण उन्हें कॉलेज आने-जाने मे बहुत समय व्यतीत होता था। इसके बाद उन्हें कॉलेज के माध्यम से काली बाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना का पता चला और उन्होंने आवेदन किया तो चयन के पश्चात उन्हें तीसरे सेमेस्टर में स्कूटी मिली।

आफरीन बताती हैं कि स्कूटी मिलने के बाद उनके जीवन में बहुत सकारात्मक परिवर्तन आए हैं। अब उन्हें कॉलेज जाने के लिए स्टैन्ड पर ऑटो का इंतजार नहीं करना पड़ता। पहले कॉलेज आने-जाने में लगने वाला अतिरिक्त समय बचने लगा है और आर्थिक बचत भी हो रही है। वह बचे हुए समय को पढ़ाई में उपयोग लेने लगी हैं, जिससे उनकी शैक्षणिक प्रदर्शन में सुधार हुआ है। वह बताती हैं कि उनका लक्ष्य भविष्य में अध्यापक बनना है। उनके लक्ष्य प्राप्ति के लिए लिए यह स्कूटी बहुत सहयोगी भूमिका निभा रही है। वह अब आसानी से कॉलेज व लाइब्रेरी जा पा रही हैं। आफरीन कहती हैं कि स्कूटी मिलने से उनकी शिक्षा सुलभ हुई है, जिससे अब वह अपने लक्ष्य की ओर कदम बढ़ा रही हैं।

Related Articles