बोलेरो की टक्कर से महिला टीचर की मौत, 10 फीट दूर जाकर गिरी, सत्र के पहले दिन ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकली थी
बोलेरो की टक्कर से महिला टीचर की मौत, 10 फीट दूर जाकर गिरी, सत्र के पहले दिन ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकली थी
झुंझुनूं : झुंझुनूं में ड्यूटी पर जा रही सरकारी स्कूल टीचर की स्कूटी की टक्कर बोलेरो से हो गई। महिला टीचर स्कूटी से उछलकर करीब 10 फीट दूर जाकर गिरी। हादसे में महिला टीचर की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है। बोलेरो चला रहा व्यक्ति भी टीचर है, वह भी सुबह ड्यूटी पर जाने के लिए निकला था। हादसा पिलानी में चिड़ावा रोड पर बाइपास तिराहे पर बुधवार सुबह करीब 7.15 बजे हुआ।
ड्यूटी पर जाने के लिए निकली थी
पिलानी थानाधिकारी चंद्रभान ने बताया- पिलानी की चिड़ावा रोड निवासी स्कूटी सवार महिला टीचर दमयंती चांवरिया (45) की हादसे में मौत हुई है। दमयंती ग्रेड-3 की टीचर थी। उनकी पोस्टिंग सेडू की ढाणी स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल में थी। वह सुबह घर से ड्यूटी जाने के लिए स्कूटी से निकली थी।
इसी दौरान बाइपास तिराहे पर सामने से आ रही बोलेरो से उनकी स्कूटी की टक्कर हो गई। बोलेरो को बाइपास स्थित लक्ष्मी कॉलोनी के रहने मनोज सैनी चल रहा थे। मनोज सैनी चिड़ावा की राजकला स्कूल में टीचर है। वह भी सुबह ड्यूटी पर ही जा रहे थे। हादसे के बाद मनोज सैनी ने ही अन्य लोगों की मदद से दमयंती चांवरिया को बिरला सार्वजनिक अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को हादसा स्थल से हटवाकर जब्त कर लिया।

एक दिन पहले ही आया था बेटी का 12वीं का रिजल्ट
दमयंती चांवरिया के पति विक्रम चांवरिया गवर्नमेंट कॉलेज चिड़ावा में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत हैं। उनके दो बच्चे हैं। बेटा कॉलेज में पढ़ रहा है। बेटी का 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम एक दिन पहले ही आया था। परिवार टोंक में एक जन्मदिन पार्टी में शामिल होकर मंगलवार को लौटा था।
आज से ही बदला था स्कूलों का समय
यह घटना ऐसे समय हुई है जब प्रदेश में आज से ही स्कूलों का नया सत्र शुरू हुआ है। स्कूलों का समय भी 10 बजे से बदलकर सुबह 7 बजे किया गया है। टीचर दमयंती चांवरिया के लिए यह नए सत्र का पहला दिन था।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2092033


