कोलसिया-परसरामपुरा सड़क पर ओवरलोड वाहन से खतरा:प्रशासन से कार्रवाई की मांग, यातायात नियमों का हो रहा उल्लंघन
कोलसिया-परसरामपुरा सड़क पर ओवरलोड वाहन से खतरा:प्रशासन से कार्रवाई की मांग, यातायात नियमों का हो रहा उल्लंघन
कोलसिया : कोलसिया से परसरामपुरा सड़क पर प्रतिदिन यातायात नियमों का उल्लंघन कर ओवरलोड वाहन गुजर रहे हैं। इन वाहनों में बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष मजदूर सवार होते हैं। ये मजदूर रोजाना काम पर जाने के लिए इन वाहनों का उपयोग करते हैं। कई लोग तो वाहन के अंदर बैठते हैं, जबकि कुछ लोग गाड़ी की छत पर भी सवार होकर यात्रा करते हैं।
ये ओवरलोड वाहन सुबह और शाम दोनों समय इस सड़क से गुजरते हैं। यातायात विभाग के नियमों की अनदेखी कर चल रहे इन वाहनों से किसी भी समय बड़े हादसे का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने इस गंभीर स्थिति पर प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने की मांग की है, ताकि संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2092091


