रिटायर्ड फौजी उदयवीर हत्याकांड, आरोपी अकरम दो दिन रिमांड पर:पुलिस को पूछताछ के लिए मिली कस्टडी, गांव में अतिरिक्त जाब्ता तैनात
रिटायर्ड फौजी उदयवीर हत्याकांड, आरोपी अकरम दो दिन रिमांड पर:पुलिस को पूछताछ के लिए मिली कस्टडी, गांव में अतिरिक्त जाब्ता तैनात
चिड़ावा : बामनवास गांव में हुए रिटायर्ड फौजी उदयवीर हत्याकांड के मुख्य आरोपी अकरम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार शाम को उसे झुंझुनूं कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। घटना के दो दिन बाद भी गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात है।
पुलिस को आरोपी अकरम से पूछताछ और वारदात में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी के लिए कस्टडी मिली है। न्यायालय ने एसीजीएम ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेशी के बाद यह आदेश दिया।
पुलिस की प्रारंभिक जांच और पूछताछ में सामने आया है कि हत्या की वजह एक मामूली कहासुनी थी। जानकारी के अनुसार, मृतक उदयवीर ने आरोपी अकरम को गांव में नेकर पहनकर घूमने पर टोका था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस और हाथापाई हो गई।

बताया जा रहा है कि नशे की हालत में अकरम गुस्से में अपने घर गया और वहां से चाकू लेकर आया। उसने उदयवीर पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।
घटना के बाद से बामनवास गांव में तनाव बना हुआ है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। गांव के चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, जिससे गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है।
गांव में खेतड़ी, खेतड़ी नगर, बिसाऊ, मलसीसर, धनुरी, उदयपुरवाटी, गुढ़ागौड़जी, सूरजगढ़ और मेहड़ा थानों की पुलिस तैनात है। इसके अतिरिक्त, आरएसी (RAC) और पुलिस लाइन से भी अतिरिक्त जाब्ता बुलाया गया है। कुल 100 से अधिक जवान गांव के विभिन्न पॉइंट्स पर मुस्तैद हैं।
चिड़ावा थाने के एसआई कैलाश चंद्र ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और वारदात में प्रयुक्त हथियार जल्द बरामद कर लिया जाएगा। प्रशासन ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2092205


