[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में शिक्षा विभाग के जेडी से मिले शिक्षक संघ सियाराम के प्रतिनिधि


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मलसीसरराजस्थानराज्य

चूरू में शिक्षा विभाग के जेडी से मिले शिक्षक संघ सियाराम के प्रतिनिधि

चूरू में शिक्षा विभाग के जेडी से मिले शिक्षक संघ सियाराम के प्रतिनिधि

मलसीसर : संयुक्त निदेशक से वार्ता करते शिक्षक संघ सियाराम पदाधिकारी। भास्कर न्यूज | मलसीसर राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम जिला झुंझुनूं के प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश मुख्य महामंत्री उमेद सिंह डूडी के नेतृत्व में संयुक्त निदेशक (जेडी) चूरू संगीता मानवी से विभिन्न मुद्दों को लेकर वार्ता की। प्रतिनिधि मंडल में पूर्व कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार मुंड, प्रदेश उपाध्यक्ष सुबेन्द्र सिंह बिजारणिया, ब्लॉक अध्यक्ष अलसीसर संदीप पायल, ब्लॉक कार्यकारी अध्यक्ष संजीव कड़वासरा शामिल थे। वार्ता में शिक्षकों से संबंधित एसीपी, स्थाईकरण और संस्थापन से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गई। संयुक्त निदेशक ने सभी कार्यों के लिए समयबद्ध ढंग से कार्य करने पर सहमति जताई और एसीपी के प्रकरण 10 से 15 दिन में निस्तारण की बात कही।

Related Articles