चूरू में मधुमक्खियों के हमले से पांच घायल:गेहूं की कटाई कर रहे तीन महिलाओं सहित किसान हुए शिकार
चूरू में मधुमक्खियों के हमले से पांच घायल:गेहूं की कटाई कर रहे तीन महिलाओं सहित किसान हुए शिकार
चूरू : चूरू के गांव रामसरा में मंगलवार को गेहूं की कटाई कर रहे एक किसान परिवार पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। इस घटना में तीन महिलाओं सहित पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को डीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
अस्पताल में मौजूद रामसरा के ग्रामीणों ने बताया कि रामसरा निवासी चन्द्रावली, गिरीश कुमार, सुमन, गीता देवी और कुलदीप खेत में गेहूं की कटाई का काम कर रहे थे।
इसी दौरान अचानक मधुमक्खियों का एक झुंड वहां पहुंचा और सभी पर हमला बोल दिया। मधुमक्खियों के अचानक हमले से खेत में अफरा-तफरी मच गई। किसानों ने बचाव के लिए तिरपाल ओढ़कर खुद को सुरक्षित करने का प्रयास किया, लेकिन मधुमक्खियों ने तिरपाल के अंदर भी हमला जारी रखा।
हमले से घबराए परिजनों ने फोन कर अन्य लोगों को मौके पर बुलाया। सूचना मिलते ही परिजन कार लेकर खेत पहुंचे और सभी घायलों को तुरंत डीबी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने सभी घायलों का इलाज किया। फिलहाल सभी की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2093752


