किशोरपुरा के भैरूंजी मन्दिर पर क्रांति के अग्रदूत मसीहा कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की चतुर्थ पुण्यतिथि मनाई
किशोरपुरा में जल्द लगेगी कर्नल बैंसला की प्रतिमा सर्व समाज के लोग हुए शामिल
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : जेपी महरानियां
चंवरा : गुर्जर समाज के मसीहा एवं महान क्रांति के अग्रदूत कर्नल किरोड़ी सिंह बैसला की चौथी पुण्यतिथि मंगलवार को किशोरपुरा के प्रसिद्ध भैरुंजी महाराज मंदिर प्रांगण में बड़ी धूमधाम से मनाई गई। इलाके के गांव और ढाणियों से आए सर्व समाज के प्रमुख लोगों ने कर्नल बैंसला के फोटो चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
मन्दिर परिसर में कर्नल बैंसला अमर रहे अमर रहे, कर्नल तेरी नेक कमाई तूनै सूती कोम जगाई के नारों से गूंज उठा। इस दौरान राजेश पायलट किसान संगठन के झुन्झुनूं जिलाध्यक्ष राजेश खटाणा किशोरपुरा ने सर्व समाज के आये लोगों का तहेदिल से हार्दिक आभार प्रकट किया। वक्ताओं ने कहा कि कर्नल बैंसला की प्रतिमा जल्द ही लगेगी।
इस मौके पर मदनलाल भावरिया पचलंगी,मीन सेना प्रमुख सुरेश मीणा किशोरपुरा, पुर्व सरपंच शीशराम खटाणा ककराणा,सुमेर धाबाई नांगली, रुडा़ राम गुर्जर,भादर बीछवाल,सुल्तान कसाणा,राजवीर डीलर चंवरा, किशोरपुरा सरपंच मोहनलाल सैनी, फूलचंद अध्यापक चंवरा, विनोद कुमार अध्यापक, शीशराम रावत, बाबूलाल मेघवाल, युवा नेता सुमेर लमोड़, राजेंद्र फौजी, युवा नेता राजेंद्र दौराता, रामनिवास सैनी चोढाणी, मखन बीछवाल, भागुराम सैनी जैतसिंह वाली, धवल कुमार बिछवाल, जेपी गुर्जर किशोर पुरा मोड़, प्रिंस छात्रावास के संचालक मुकेश गुर्जर बुरली, मुकेश कुमावत एलआईसी, सुभाष धाबाई, शीशराम मास्टर, रतन धाबाई, राकेश मेघवाल, विक्की बिछवाल, सुरेश दौराता, मदन कसाणा, बंटी सेन, मुकेश कसाना, बाबुलाल धाबाई, मांगीलाल सैनी, हार्दिक पांड्या रामनिवास रावत, प्रदीप खटाना, रुपा खटाणा सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2094508

