जिला सतर्कता यूनिट की कार्रवाई: तीन कस्बों में 10 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त
जिला सतर्कता यूनिट की कार्रवाई: तीन कस्बों में 10 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशानुसार मंगलवार को जिला सतर्कता यूनिट ने सुजानगढ़, रतनगढ़ और तारानगर में प्रवर्तन कार्रवाई करते हुए व्यवसायिक उपयोग में लिए जा रहे 10 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए।
जिला रसद अधिकारी (डीएसओ) अंशु तिवाड़ी ने बताया कि कार्रवाई के दौरान रतनगढ़ के दो होटलों, सुजानगढ़ के एक प्रतिष्ठान तथा तारानगर के एक होटल से कुल 10 घरेलू सिलेंडर जब्त किए गए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
इस संयुक्त अभियान में जिला रसद अधिकारी अंशु तिवाड़ी, प्रवर्तन अधिकारी महिपाल सिंह राठौड़, प्रवर्तन निरीक्षक संपत कुमार, प्रवर्तन निरीक्षक जीतू सिंह तथा तहसीलदार सुजानगढ़ गिरधारी सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने भाग लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2094605

