जालेश्वर बालाजी मंदिर में हनुमान जयंती पर रासलीला शुरू:2 अप्रैल को होंगे विशाल मेला और कई कार्यक्रम
जालेश्वर बालाजी मंदिर में हनुमान जयंती पर रासलीला शुरू:2 अप्रैल को होंगे विशाल मेला और कई कार्यक्रम
जाखल : क्षेत्र के चंवरा गांव के प्राचीन जालेश्वर बालाजी मंदिर में हनुमान जयंती के अवसर पर सात दिवसीय रासलीला का शनिवार रात शुभारंभ हुआ। इस दौरान 2 अप्रैल को विशाल मेले सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
वृंदावन के ठाकुरजी प्रिया प्रीतम रासलीला संस्थान के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ पूजा-अर्चना और महाआरती के साथ हुआ। मेला कमेटी ने यजमानों का स्वागत किया। रासलीला में महारास और भगवान कृष्ण जन्म की आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं, जिस पर श्रद्धालु झूम उठे। यह रासलीला प्रतिदिन रात 8:15 बजे से 11:15 बजे तक चलेगी।
राजेंद्र दोराता ने बताया कि यह मेला क्षेत्र के सबसे प्राचीन मेलों में से एक है। उन्होंने कहा कि मेले और त्योहार आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश देते हैं, और यह मेला हर वर्ष सर्व समाज के सहयोग से शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित होता है।
मंदिर कमेटी अध्यक्ष मातादीन सिंह शेखावत ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। इसके तहत 1 अप्रैल की रात को स्थानीय कलाकारों द्वारा सत्संग आयोजित होगा। 2 अप्रैल को सुबह 9:15 बजे बालाजी महाराज को प्रसाद अर्पित कर भंडारे का शुभारंभ किया जाएगा।
इसी दिन सुबह 10 बजे वॉलीबॉल प्रतियोगिता होगी, जिसका प्रवेश शुल्क 151 रुपए निर्धारित है। दोपहर 3:15 बजे मुख्य बाजार से मंदिर तक ध्वजारोहण और भव्य झांकी निकाली जाएगी। शाम 4:15 बजे कुश्ती दंगल का आयोजन होगा।
मेले में आने वाले दुकानदारों, खिलाड़ियों और श्रद्धालुओं के लिए भोजन, पानी और बिजली की निःशुल्क व्यवस्था की गई है। आयोजकों ने सभी दुकानदारों से पहचान पत्र देकर कूपन प्राप्त करने की अपील की है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2077768
