नांगल टोल पर दो पक्षों में झगड़ा, थार में तोड़फोड़:टोलकर्मियों और गाड़ी सवार युवकों के बीच कहासुनी हुई थी
नांगल टोल पर दो पक्षों में झगड़ा, थार में तोड़फोड़:टोलकर्मियों और गाड़ी सवार युवकों के बीच कहासुनी हुई थी
नवलगढ़ : गोठड़ा थाना क्षेत्र के नांगल टोल प्लाजा के पास शनिवार शाम दो पक्षों में झगड़ा हो गया। विवाद बढ़ने पर कुछ युवकों ने एक थार गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
टोलकर्मियों और गाड़ी सवार कुछ युवकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। इसी दौरान थार ड्राइवर ने चिराना निवासी बाइक सवार गोवर्धन सैनी को टक्कर मार दी। टक्कर से गोवर्धन सैनी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उदयपुरवाटी सीएचसी ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सीकर रेफर कर दिया गया।
गोवर्धन को टक्कर मारने से गुस्साए युवकों ने थार गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। सूचना मिलने पर गोठड़ा थाने के एएसआई दारा सिंह जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक झगड़े में शामिल युवक फरार हो चुके थे। पुलिस ने मौके से थार गाड़ी जब्त कर ली है।
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फिलहाल विवाद का कारण, इसमें शामिल युवक और तोड़फोड़ करने वाले कौन थे, इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। शनिवार देर रात तक किसी भी पक्ष की ओर से मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई थी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2077769
