सांवलोद में चोरी-हमलों से ग्रामीण परेशान:प्रशासन से गांव में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की
सांवलोद में चोरी-हमलों से ग्रामीण परेशान:प्रशासन से गांव में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की
सिंघाना : सिंघाना पंचायत समिति के सांवलोद गांव में लगातार बढ़ रही चोरी और आपराधिक घटनाओं को लेकर रविवार को ग्रामीणों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में गांव में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर चिंता व्यक्त करते हुए पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की गई।
चोरी और हमले की दो घटनाएं हुई
ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि करीब एक माह पूर्व गांव में होशियार सिंह ओला के पास बने रेवड़ से अज्ञात चोर बकरियां चोरी कर ले गए थे। इस घटना का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है, जिससे ग्रामीणों में असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।
इसके अलावा, शुक्रवार रात्रि को एक और गंभीर घटना सामने आई, जब खेत में फसल की रखवाली कर रहे बटाईदारों पर अज्ञात 15-20 लोगों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने प्रमोद कुमार और जगदीश प्रसाद के साथ मारपीट की, उन्हें बंधक बनाकर दूसरी जगह ले गए और धमकी दी। इसके बाद आरोपियों ने बड़ी लाइन के टावरों से बिजली के तार चोरी कर लिए।
गश्त बढ़ाने की मांग की
ग्रामीणों ने कहा कि गांव में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं और ग्रामीणों पर हुए हमलों से लोगों में भारी रोष व्याप्त है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि गांव में रात्रि गश्त बढ़ाई जाए और अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलवाई जाए, ताकि ग्रामीणों में सुरक्षा का विश्वास कायम हो सके।
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। घायल व्यक्तियों से घटना की जानकारी जुटाई गई। इस संबंध में ग्रामीण प्रवीण कुमार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
ये रहे मौजूद
बैठक की अध्यक्षता ग्राम सहकारी समिति के अध्यक्ष छैल्लू राम नेहरा ने की। बैठक में दुलीचंद नेहरा, अमृत लाल, पूर्व उपसरपंच सुरेश नेहरा, महेंद्र नेहरा, मदन लाल शर्मा, प्रताप मेघवाल, राजेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2077766
