जसरापुर में हिंदी मीडियम सरकारी स्कूल खोलने की मांग:बच्चे निजी स्कूल में पढ़ने को हुए मजबूर, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
जसरापुर में हिंदी मीडियम सरकारी स्कूल खोलने की मांग:बच्चे निजी स्कूल में पढ़ने को हुए मजबूर, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
खेतड़ी : खेतड़ी क्षेत्र के जसरापुर गांव में रविवार को ग्रामीणों ने बस स्टैंड पर एकत्रित होकर 8वीं कक्षा तक हिंदी मीडियम का सरकारी स्कूल खोलने की मांग की।
ग्रामीणों ने कहा कि गांव में हिंदी माध्यम का सरकारी स्कूल नहीं होने के कारण उन्हें अपने बच्चों को निजी स्कूलों में भेजना पड़ रहा है, जिससे उन पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। राजस्थान सरकार सरकारी स्कूलों में बच्चों के प्रवेश के लिए घर-घर जाकर सर्वे करवा रही है। जसरापुर के अभिभावक अपने बच्चों को सरकारी स्कूल में प्रवेश दिलवाने के लिए तैयार हैं, लेकिन पिछले तीन वर्षों से गांव में आठवीं कक्षा तक का कोई हिंदी माध्यम का सरकारी स्कूल नहीं है।
इस कारण अभिभावकों को मजबूरी में अपने बच्चों को निजी स्कूलों में भेजना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने 8वीं तक का हिंदी माध्यम विद्यालय खुलवाने की स्वीकृति के लिए पिछले तीन सालों में शिक्षा विभाग और जिला कलेक्टर को कई बार लिखित में आवेदन दिए हैं, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया।
ग्रामीणों ने कहा कि राजकीय शहीद भीम सिंह शौर्य उच्च माध्यमिक स्कूल जसरापुर में पर्याप्त कक्षा-कक्ष उपलब्ध हैं, जहां कक्षा 1 से 8 तक का हिंदी माध्यम विद्यालय खोला जा सकता है। यदि भविष्य में कक्षा-कक्षों की कमी होती है, तो गांव के भामाशाहों द्वारा अतिरिक्त कक्षा-कक्षों का निर्माण करवा दिया जाएगा।
सीबीईओ अनुकंपा अरडावतिया ने बताया कि जसरापुर में सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 9वीं से 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई होती है। गांव में 8वीं कक्षा तक का हिंदी माध्यम स्कूल स्वीकृत नहीं है। उन्होंने बताया कि हिंदी माध्यम विद्यालय स्वीकृत करने के लिए विभाग के उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया है।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर झंडू राम गुर्जर, रमाकांत शर्मा, छगनलाल शर्मा, अशोक सेन, राम अवतार स्वामी, प्रेम कुमार जांगिड़, जयचंद टेलर, गिरधारी लाल पुजारी, बृजलाल, सुनील सेन, रंजीत योगी, आशीष केडिया, अंकित गुप्ता, मोतीलाल जोशी, श्यामलाल पटनिया, सराजुद्दीन, पप्पूखान चौबदार और दानाराम कुमावत सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2077752
