[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ग्रामीणों का सड़क मरम्मत को लेकर धरना:रामपुरा-जाहोता मार्ग खराब, प्रशासन की अनदेखी से लोगों में रोष


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ग्रामीणों का सड़क मरम्मत को लेकर धरना:रामपुरा-जाहोता मार्ग खराब, प्रशासन की अनदेखी से लोगों में रोष

ग्रामीणों का सड़क मरम्मत को लेकर धरना:रामपुरा-जाहोता मार्ग खराब, प्रशासन की अनदेखी से लोगों में रोष

चौमूं : चौमूं में रामपुरा-डाबड़ी से जाहोता गांव तक जाने वाली सड़क की जर्जर हालत को लेकर ग्रामीणों में रोष है। सड़क मरम्मत की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने जाहोता मोड़ पर सांकेतिक धरना प्रदर्शन शुरू किया है।

जयपुर-सीकर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 52 से जुड़ी यह सड़क लंबे समय से खराब है। जगह-जगह गहरे गड्ढे होने के कारण आए दिन वाहन चालक दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। यह मार्ग लगभग 20 गांवों को मुख्य राजमार्ग से जोड़ता है, जिससे रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं। किसान, छात्र, व्यापारी और नौकरीपेशा लोग नियमित रूप से इस मार्ग का उपयोग करते हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन ने अब तक सड़क सुधार के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। उन्होंने बताया कि कई बार संबंधित विभागों और अधिकारियों को ज्ञापन देकर समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्राम पंचायत जाहोता के प्रशासक श्याम प्रताप सिंह राठौड़ के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीण इस प्रदर्शन में शामिल हुए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क का निर्माण एवं नवीनीकरण कार्य शुरू करने की मांग की है, ताकि आमजन को राहत मिल सके और दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

Related Articles