छापर के चेताखेड़ी मंदिर में 108 हनुमान चालीसा का पाठ:माहेश्वरी महिला मंडल करेगा 31 मार्च तक हनुमत कथा
छापर के चेताखेड़ी मंदिर में 108 हनुमान चालीसा का पाठ:माहेश्वरी महिला मंडल करेगा 31 मार्च तक हनुमत कथा
छापर : हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में चेताखेड़ी हनुमान मंदिर में धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में सामूहिक 108 हनुमान चालीसा पाठ और सुंदरकांड का आयोजन हुआ। सुबह श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया।
माहेश्वरी महिला मंडल ने संगीतमय सुंदरकांड पाठ का भी आयोजन किया। आयोजन समिति के हेतुलाल करवा और देव राठी ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव के तहत मंदिर में 15 दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें हनुमान भक्त और श्रद्धालु उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं।
उन्होंने आगे बताया कि 19 मार्च से शुरू हुए हनुमान जन्मोत्सव के तहत 9 दिवसीय रामचरितमानस पाठ का आयोजन संपन्न हो चुका है। अब 29 मार्च से 31 मार्च तक सुंदरकांड पर आधारित हनुमत कथा का आयोजन होगा। इसमें पंडित संतोष कुमार शर्मा श्रद्धालुओं को हनुमत कथा का पाठ करेंगे।
इस अवसर पर मंदिर के प्रधान पुजारी विमल कुमार, प्रदीप सुंठवाल, चिरंजीव मुंदड़ा, तेजकरण उपाध्याय, बृजमोहन झंवर, जगदीश पारीक,मन्नालाल पांडिया, रामावतार जोशी, राजेंद्र प्रसाद जोशी, सुभाष करवा, रजनीश शर्मा, बजरंग लाल जांगिड़, रामचंद्र तापड़िया, ओमप्रकाश बंडवाला, बाबुलाल पारीक, प्रदीप बोहरा, भंवरलाल जोशी, राजकुमार प्रजापत, महावीर प्रजापत सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2077752
