जिले में गैस एवं पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक, प्रशासन ने जारी किए सख्त निर्देश
जिले में गैस एवं पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक, प्रशासन ने जारी किए सख्त निर्देश
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
सीकर : जिले में गैस एवं पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जिला रसद अधिकारी विजेंद्र पाल ने बताया कि जिले में घरेलू एवं व्यावसायिक गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और आपूर्ति व्यवस्था सुचारू रूप से जारी है।
मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में जिला कलेक्टर ने सभी गैस एजेंसियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि गैस सिलेंडर की आपूर्ति केवल ओटीपी और वैध बुकिंग के आधार पर ही की जाए। बिना ओटीपी गैस वितरण करने पर संबंधित एजेंसी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने गैस एजेंसियों एवं पेट्रोल पंप संचालकों को अपने परिसर और गोदामों में 24 घंटे सीसीटीवी कैमरे चालू रखने के निर्देश भी दिए हैं। साथ ही उपखंड अधिकारियों और खाद्य विभाग की टीमों को आकस्मिक निरीक्षण के निर्देश दिए गए हैं, ताकि अनियमितताओं पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।
पाइपलाइन गैस कनेक्शन को बढ़ावा
पाइपलाइन गैस सुविधा को आसान और सुलभ बताते हुए अधिकारियों ने होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और अन्य संस्थानों को इसके लिए आवेदन करने की अपील की है। यह सुविधा एलपीजी सिलेंडर की तुलना में सस्ती और अधिक सुविधाजनक बताई गई है।
स्टॉक की स्थिति सामान्य
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों का पर्याप्त भंडार मौजूद है। सुबह के समय लगभग 16,508 सिलेंडर स्टॉक में थे, जबकि 17,880 सिलेंडरों की नई आवक हुई। इनमें से 13,662 सिलेंडरों का वितरण किया जा चुका है, जिससे किसी प्रकार की कमी की स्थिति नहीं है।
प्रशासन की अपील
जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें, अनावश्यक गैस बुकिंग से बचें और सिलेंडरों का भंडारण न करें। किसी भी समस्या या शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर 181, 112 और 14435 पर संपर्क किया जा सकता है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2077144

