पिलानी के घूमनसर कलां में युवती की संदिग्ध मौत:पुलिस ने दाह संस्कार रुकवाकर जांच की शुरू, परिजन बोले- सीढ़ियों से गिरने के कारण हुई मौत
पिलानी के घूमनसर कलां में युवती की संदिग्ध मौत:पुलिस ने दाह संस्कार रुकवाकर जांच की शुरू, परिजन बोले- सीढ़ियों से गिरने के कारण हुई मौत
पिलानी : झुंझुनूं जिले के घूमनसर कलां गांव में एक 20 से 22 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। यह घटना रामाणा जोहड़ के पास स्थित एक घर में हुई। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पिलानी थानाधिकारी चंद्रभान और सीओ विकास धींधवाल भी घटनास्थल पर पहुंचे।
फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड को बुलाया
मामले की गहन जांच के लिए FSL (फोरेंसिक साइंस लैब) टीम और डॉग स्क्वायड को बुलाया गया। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल और दोनों टीमें मौजूद हैं। मिली जानकारी के अनुसार, युवती के परिजन उसकी मौत का कारण सीढ़ियों से गिरना बता रहे थे। वो युवती के अंतिम संस्कार की तैयारी करने में लगे थे।
गुप्त सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस
इसी दौरान, किसी ने पुलिस को इस संदिग्ध मौत की सूचना दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर दाह संस्कार रुकवाया और मामले की जांच शुरू की। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और हर पहलू से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2077126


