[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नवलगढ़ थाने में एसपी बोले- हरियाणा बॉर्डर पर निगरानी रखें:संदिग्ध गतिविधियों पर कार्रवाई करें; ड्यूटी में लापरवाही पर सख्त एक्शन लेने की चेतावनी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

नवलगढ़ थाने में एसपी बोले- हरियाणा बॉर्डर पर निगरानी रखें:संदिग्ध गतिविधियों पर कार्रवाई करें; ड्यूटी में लापरवाही पर सख्त एक्शन लेने की चेतावनी

नवलगढ़ थाने में एसपी बोले- हरियाणा बॉर्डर पर निगरानी रखें:संदिग्ध गतिविधियों पर कार्रवाई करें; ड्यूटी में लापरवाही पर सख्त एक्शन लेने की चेतावनी

नवलगढ़ : पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर (आईपीएस) शनिवार को नवलगढ़ थाने में दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंंने पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि क्षेत्र में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण पुलिस की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकताओं के अनुरूप पुलिस को सक्रिय और जवाबदेह तरीके से काम करना होगा।

एसपी सागर ने कहा कि गंभीर और संवेदनशील मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। उन्होंने थानाधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की शिकायतों पर त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों का पुलिस पर भरोसा मजबूत हो सके।

‘महिला और बाल अपराध के मामलों में संवेदनशीलता बरतें’

एसपी ने महिला अपराध, बाल अपराध और साइबर अपराध से जुड़े मामलों में विशेष संवेदनशीलता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में प्रभावी अनुसंधान और समयबद्ध कार्रवाई बेहद जरूरी है। उन्होंने साइबर धोखाधड़ी पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाने और आमजन को लगातार जागरूक करने की बात कही। एसपी ने बताया कि युवाओं में बढ़ते साइबर अपराध को रोकने के लिए अभिभावकों के साथ संवाद कर उन्हें भी जागरूक किया जाएगा।

हरियाणा बॉर्डर पर निगरानी और गश्त बढ़ाने पर जोर

एसपी सागर ने पुलिस टीम को निर्देश दिए कि हरियाणा बॉर्डर क्षेत्र में विशेष निगरानी रखी जाए और संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क नजर बनाए रखी जाए। उन्होंने क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने के भी निर्देश दिए। इसके साथ ही हाईवे पर वाहन चालकों को जागरूक कर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए अभियान चलाने पर भी जोर दिया गया।

एसपी ने लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी तेज करने और हिस्ट्रीशीटरों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने को कहा। इसके साथ ही अपराध नियंत्रण को मजबूत करने के लिए सर्किल स्तर पर नियमित बैठकें आयोजित कर ठोस कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश भी दिए।

ड्यूटी में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

एसपी सागर ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि वे अनुशासन, समयपालन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाएं। उन्होंने साफ कहा कि ड्यूटी में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसा पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles