पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य उत्कृष्ट सेवा शिक्षक सम्मान से सम्मानित होंगे नवलगढ़ के शिक्षाविद् कृष्ण कुमार दायमा
पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य उत्कृष्ट सेवा शिक्षक सम्मान से सम्मानित होंगे नवलगढ़ के शिक्षाविद् कृष्ण कुमार दायमा
नवलगढ़ : शिक्षा एवं सेवा को समर्पित, संस्कारों की जन्म भूमि, गायत्री विद्यापीठ नवलगढ़ के प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार दायमा को अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज, हरिद्वार के तत्वावधान मे प्रदेश स्तरीय समारोह सागवाड़ा डूंगरपुर में आयोजित होने जा रहे भव्य समारोह में कृष्ण कुमार दायमा को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान समारोह 30 मार्च 2026 सोमवार को सागवाड़ा डूंगरपुर में आयोजित होगा जिसमें भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2025-26 के राज्य स्तरीय पुरस्कार एवं पं. श्रीराम शर्मा आचार्य उत्कृष्ट सेवा शिक्षक सम्मान से दायमा को सम्मानित किया जाएगा।
शिक्षाविद् कृष्ण कुमार दायमा जो गायत्री विद्यापीठ उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य है ओर लंबे समय से शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए विद्यार्थियों में संस्कार, भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा, अनुशासन एवं नैतिक मूल्यों का विकास कर रहे हैं। दायमा को यह सम्मान दलित व पिछले क्षेत्र में शिक्षा में नवाचार, संस्कार युक्त शिक्षा, आधुनिक टेक्नोलॉजी के साथ- साथ, नशा मुक्ति, कुरीति उन्मूलन हेतु किए गए प्रयासों के लिए यह सम्मान दिया जाएगा।
इससे पहले भी शिक्षाविद् दायमा को कई सामाजिक संगठनों एवं सरकार के द्वारा, अंबेडकर रत्न, आदर्श शिक्षक, मिंतर पुरस्कार, संस्कृति ज्ञानपीठ पुरस्कार, समाज रत्न सहित कई प्रतिष्ठित सम्मान मिल चुके है, इसके साथ ही राज्य सरकार द्वारा भी शिक्षा, संस्कार, नशामुक्ति, पर्यावरण संरक्षण, कुरीति उन्मूलन, कन्या भ्रूण संरक्षण आदि में सम्मान मिल चुका है। शिक्षा क्षेत्र में किए गए सराहनीय प्रयासों के लिए पहले भी कई अवार्ड्स मिल चुके है। यह सम्मान मिलने पर गायत्री परिवार नवलगढ़, गायत्री विद्यापीठ नवलगढ़ व क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इस सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य अतिथि, गायत्री परिवार के केंद्रीय प्रतिनिधि, राजनेता, शिक्षाविद् एवं समाजसेवी उपस्थित रहेंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2077130

