[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पलसाना में ईंटों से भरी ट्रॉली का टायर फटा:बड़ा हादसा टला, ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरानौलीसीकर

पलसाना में ईंटों से भरी ट्रॉली का टायर फटा:बड़ा हादसा टला, ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई की मांग

पलसाना में ईंटों से भरी ट्रॉली का टायर फटा:बड़ा हादसा टला, ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई की मांग

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

रानौली : क्षेत्र में शनिवार शाम रानोली इलाके के पलसाना रीको एरिया के पास एक बड़ा हादसा टल गया। ईंटों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली का अचानक टायर फट गया, जिससे सड़क पर ईंटें बिखर गईं। गनीमत रही कि घटना के समय आसपास कोई अन्य वाहन या व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रॉली में क्षमता से अधिक ईंटें भरी हुई थीं। हालांकि, ट्रैक्टर-ट्रॉली की गति कम होने के कारण एक बड़ा हादसा टल गया और कोई गंभीर नुकसान नहीं हुआ।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में ओवरलोड वाहन आए दिन सड़कों पर चलते हैं, लेकिन प्रशासन इन पर कोई कार्रवाई नहीं करता। पलसाना हाईवे और आसपास के क्षेत्रों में ऐसे वाहनों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है। ओवरलोड वाहनों के कारण सड़क हादसों का खतरा बना रहता है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से ऐसे वाहनों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।

Related Articles