पूर्व सांसद पर भड़के सूरजगढ़ विधायक श्रवण कुमार, बोले – “झूठे दावों से जनता को गुमराह किया जा रहा”
प्रेस कॉन्फ्रेंस में विकास कार्यों को लेकर दिया जवाब, आपत्तिजनक टिप्पणी पर जताई कड़ी नाराजगी
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : निरंजन सैन
सूरजगढ़ : सूरजगढ़ विधायक श्रवण कुमार ने शुक्रवार को अपने विधायक कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर भूतपूर्व सांसद संतोष अहलावत पर नाराजगी जताई। मीडिया से बातचीत के दौरान विधायक ने कहा कि भूतपूर्व सांसद द्वारा सोशल मीडिया पर झूठी और भ्रामक जानकारियां फैलाकर जनता को गुमराह किया जा रहा है, जिसकी वे कड़े शब्दों में निंदा करते हैं।
विधायक ने कहा कि भूतपूर्व सांसद होते हुए भी संतोष अहलावत अपने नाम के आगे “सांसद” शब्द का उपयोग किया, जो अनुचित है। उन्होंने कहा कि इस मामले को वे राज्य सरकार के संज्ञान में भी लाएंगे।
विकास कार्यों को लेकर विधायक श्रवण कुमार ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार के निर्देश हैं कि केवल चुना हुआ जनप्रतिनिधि ही विकास कार्यों का उद्घाटन करेगा, लेकिन इसके बावजूद भूतपूर्व सांसद विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर फीता काट रही हैं, जो नियमों के विरुद्ध है।

बजट पर चर्चा करते हुए विधायक ने बताया कि उन्होंने अन्य सड़कों के साथ आठ सड़कों के प्रस्ताव और भी दिए थे, लेकिन उनमें से एक भी स्वीकृत नहीं हुई। इसके बावजूद पूर्व सांसद द्वारा गलत बयानबाजी कर भ्रम फैलाया जा रहा है। विधायक ने कहा कि “16 सड़कें जो पहले प्रस्तावित की गई थीं, वे सभी स्वीकृत हो चुकी हैं और यह मेरे प्रयासों का परिणाम है।”
विधायक श्रवण कुमार ने आरोप लगाया कि उनके द्वारा कराए गए विकास कार्यों का झूठा श्रेय लेने की कोशिश की जा रही है, जो उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि “सत्य हमेशा सामने आता है और जनता सब जानती है।”
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विधायक ने यह भी कहा कि वे छह बार के निर्वाचित विधायक हैं, लेकिन इसके बावजूद भूतपूर्व सांसद द्वारा उन्हें आपत्तिजनक शब्दों से संबोधित किया गया, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और जनप्रतिनिधि के पद की गरिमा के अनुरूप नहीं है।
इसके अलावा विधायक ने कुछ पत्रकारों पर भी भ्रामक समाचार प्रकाशित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसी खबरें पूरी तरह गलत हैं और इससे जनता में भ्रम की स्थिति पैदा होती है।
इस दौरान नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामसिंह चेतीवाल, पूर्व प्रधान शेर सिंह नेहरा, डीपी सैनी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विकास सिंह शेखावत, बाबूलाल कालोडिया, एडवोकेट हवा सिंह चौहान, जिला कांग्रेस सचिव सुरेश बड़गुर्जर सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2076213


