[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जिला स्तरीय राज्य पुरस्कार स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ, 200 से अधिक स्काउट गाइड्स ले रहे है प्रशिक्षण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जिला स्तरीय राज्य पुरस्कार स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ, 200 से अधिक स्काउट गाइड्स ले रहे है प्रशिक्षण

जिला स्तरीय राज्य पुरस्कार स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ, 200 से अधिक स्काउट गाइड्स ले रहे है प्रशिक्षण

झुंझुनूं : राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय झुंझुनूं के तत्वावधान में जिला स्तरीय राज्य पुरस्कार स्काउट गाइड रोवर रेंजर एवं प्रेसिडेंट रोवर, प्रेसिडेंट स्काउट प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 27 से 31 मार्च तक स्काउट गाइड कार्यालय परिसर में आयोजित किया जा रहा है। शिविर का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ किया गया। सीओ स्काउट महेश कालावत ने बताया कि इस शिविर में 110 स्काउट, 90 गाइड एवं 26 सदस्य संचालक दल सहभागिता कर रहे हैं।

यह शिविर राज्य सरकार द्वारा राज्य मुख्यालय के बजट के अनुरूप आयोजित किया जा रहा है, जिसमें राज्य पुरस्कार स्काउट गाइड्स हेतु निःशुल्क आवास एवं भोजन व्यवस्था की गई है। शिविर में राज्य पुरस्कार से संबंधित नियम, प्रतिज्ञा, प्रार्थना, चिन्ह, सेल्यूट, बायां हाथ मिलाना, पायनियरिंग प्रोजेक्ट, स्काउट गाइड के सिद्धांत, इतिहास, विकास आदि सहित विभिन्न प्रकार के दक्षता बैंजो एवं राज्य पुरस्कार पाठ्यक्रम की जानकारी स्काउट गाइड्स को दी जाएगी।

शिविर में कपिल देव शर्मा, मनोज शर्मा, नरेश सिंह तंवर, मूलचंद मूंड, रामानंद आजाद, अनीता, सुमन, अनुराधा, इंद्राज सिंह, रामदेव सिंह, प्रवीण कुमार, विजय गर्वा, बृजमोहन, कविराज, निरंजन लाल शर्मा, दिनेश कुमार, अमरचंद, सुरेन्द्र कुमार द्वारा आवश्यक सहयोग एवं प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Related Articles