बिमारी को हराकर यश सोनी ने रचा इतिहास, 91.33 प्रतिशत अंकों के साथ दसवीं बोर्ड में लहराया परचम
बिमारी को हराकर यश सोनी ने रचा इतिहास, 91.33 प्रतिशत अंकों के साथ दसवीं बोर्ड में लहराया परचम
मंड्रेला : क़स्बे के होनहार छात्र यश सोनी पुत्र नरेन्द्र सोनी, पूनम सोनी तथा पौत्र स्व. परमानंद सोनी ने दसवीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 91.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर परिवार व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यश की सफलता इसलिए भी खास है क्योंकि परीक्षा से ठीक पहले वे गंभीर रूप से बीमार हो गए थे। साइनस की समस्या के चलते उनका ऑपरेशन हुआ और डॉक्टरों ने उन्हें करीब दो महीने का बेड रेस्ट बताया। इस कठिन समय में जहां अधिकांश विद्यार्थी हिम्मत हार जाते है, वहीं यश ने अपने जज्बे और दृढ़ संकल्प से बीमारी को मात दी और लगातार पढ़ाई जारी रखी।
यश सोनी ने बताया कि बीमारी के कारण काफी मुश्किलें आईं, लेकिन मैंने अपना लक्ष्य नहीं छोड़ा। परिवार और शिक्षकों का पूरा सहयोग मिला, जिससे मैं आगे बढ़ता रहा। मेहनत और विश्वास से ही यह परिणाम संभव हो पाया। वहीं पिता नरेन्द्र सोनी ने बताया कि हमें यश पर गर्व है। इतनी बड़ी बीमारी के बावजूद उसने हार नहीं मानी और निरंतर मेहनत करता रहा। यह उसकी लगन और आत्मविश्वास का परिणाम है। हमें पूरा विश्वास है कि वह आगे भी ऐसे ही सफलता हासिल करेगा। यश की इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है, वहीं क्षेत्र में भी लोग उसकी मेहनत और हौसले की सराहना कर रहे हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2076241


