[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रामनवमी पर बीदासर में उमड़ा आस्था का सैलाब, भगवा रंग में रंगा पूरा बीदासर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़बीदासरराजस्थानराज्य

रामनवमी पर बीदासर में उमड़ा आस्था का सैलाब, भगवा रंग में रंगा पूरा बीदासर

रामनवमी पर बीदासर में उमड़ा आस्था का सैलाब, भगवा रंग में रंगा पूरा बीदासर

बीदासर : रामनवमी के पावन अवसर पर नगर में निकली भव्य भगवा रैली ने आस्था, उत्साह और एकता का ऐसा अद्भुत दृश्य प्रस्तुत किया कि पूरा शहर मानो भगवामय हो उठा। सड़कों पर जनसैलाब उमड़ पड़ा और चारों ओर “जय श्रीराम” के जयघोष से वातावरण गूंजायमान हो गया।विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल सहित विभिन्न हिन्दू संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में निकली इस विराट शोभायात्रा की शुरुआत राणी सती ( सत्ती माता ) मंदिर से हुई। हाथों में केसरिया ध्वज, भगवान श्रीराम, बजरंगबली व देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियों के साथ सैकड़ों नहीं बल्कि हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

रैली जैसे-जैसे मुख्य बाजारों से गुजरी, पूरा नगर भगवा रंग में रंगता चला गया। जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। बैंड-बाजों, डीजे और ढोल-नगाड़ों की धुन पर युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। रामराज्य फिर आएगा” और राजतिलक की करो तैयारी व जय श्री राम के नारों से गूंजती इस शोभायात्रा में युवाओं का जोश चरम पर रहा। कई जगहों पर रैली का भव्य स्वागत किया गया और श्रद्धालुओं के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई। रैली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही।

प्रशासन और पुलिस के अधिकारी पूरे समय मुस्तैद नजर आए, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ। इस अवसर पर शोभायात्रा में गढ़ के ठाकुर किशन सिंह विदावत, विहिप के जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद सिंह राजपुरोहित,संजय कुमार मोदी, कमल दुगड़, शुभम जैन, सुजल सैन, सहित सैकडों लोगों ने भाग लिया शोभायात्रा को लेकर तहसीलदार अमर सिंह बोचला, बीदासर थानाधिकारी दिलीप सिंह , सी आई पुष्पेंद्र झाझड़िया सहित छापर, सांडवा, बीदासर थाने के अनेक पुलिस कर्मी उपस्थित रहे

Related Articles