[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने किया चूरू भ्रमण, ब्रह्मचारियों ने दी आकर्षक प्रस्तुतियां


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने किया चूरू भ्रमण, ब्रह्मचारियों ने दी आकर्षक प्रस्तुतियां

केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने किया चूरू भ्रमण, ब्रह्मचारियों ने दी आकर्षक प्रस्तुतियां

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, जयपुर एवं श्री ऋषिकुल ब्रह्मचर्याश्रम, चूरू के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को रामनवमी के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को शहर के प्रमुख दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराया गया।

कार्यक्रम के तहत संस्कृत संस्कृति संवर्द्धन को लेकर एक पथ संचलन रैली भी निकाली गई। रैली भानीनाथ आश्रम से प्रारंभ होकर पिंजरापोल गौशाला, सेठ जयदयाल गोयनका हवेली सहित विभिन्न मुख्य मार्गों से होते हुए पुनः ऋषिकुल ब्रह्मचर्याश्रम पहुंची।

रैली के पश्चात आश्रम परिसर में विविध सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित हुए। आश्रम के ब्रह्मचारियों ने स्वागत भाषण, स्वागत गीत, योगासन एवं पिरामिड की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें देखकर अतिथि भाव-विभोर हो उठे।

इस अवसर पर आश्रम के प्रबंधक ईश्वरसिंह राठौड़ ने गीताप्रेस (गोरखपुर), गीताभवन, गोविंद भवन कार्यालय एवं आश्रम की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से संस्थाओं का परिचय भी कराया गया।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के आचार्यों एवं शिक्षक-प्रशिक्षुओं ने आश्रम के प्राचार्य प्रो. भवानीशंकर शर्मा से संवाद कर अपने अनुभव साझा किए और आश्रम की व्यवस्थाओं की सराहना की।

इस दौरान प्रो. गोरांग बाप, प्रो. हरिओम शर्मा, प्रो. मनीष कुमार चांडक, प्रो. रेखा शर्मा, डॉ. प्रवीण कुमार शर्मा, डॉ. मदन सिंह राजपुरोहित, अजय मीणा एवं डॉ. देवकरण शर्मा सहित कई शिक्षाविद् उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन उपप्राचार्य प्रो. देव कुमार पुजारी ने किया, जबकि अंत में प्रबंधक ईश्वरसिंह राठौड़ ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77