फिट फ्लेक्स स्पोर्ट्स रिहैब सेंटर एंड फिजियोथैरेपी हब का शुभारंभ फीता काट कर राजेंद्र सिंह राठौड़ ने किया
फिट फ्लेक्स स्पोर्ट्स रिहैब सेंटर एंड फिजियोथैरेपी हब का शुभारंभ फीता काट कर राजेंद्र सिंह राठौड़ ने किया
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर पंखा रोड स्थित आर्यन हॉस्पिटल के पास ‘फिट फ्लेक्स स्पोर्ट्स रिहैब सेंटर एंड फिजियोथैरेपी हब’ का विधिवत शुभारंभ पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ के मुख्य आतिथ्य में फीता काटकर किया गया। कार्यक्रम में चूरू विधायक हरलाल सहारण, भाजपा जिला अध्यक्ष बसंत शर्मा तथा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष अख्तर खान विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत फूल-मालाओं से किया गया। कार्यक्रम में रमजान खान जोइया, रंजना कोठारी, मुबारिक खान, गुलाम नबी खां चायल सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। मुख्य अतिथि राजेंद्र सिंह राठौड़ एवं अन्य अतिथियों ने अपने संबोधन में आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि इस प्रकार के सेंटर क्षेत्र के लोगों को बेहतर उपचार और राहत प्रदान करेंगे।

सेंटर के संस्थापक एवं संचालक डॉ. शोएब खान (PT) ने बताया कि यहां पीठ, गर्दन, जोड़ों और मांसपेशियों के दर्द के उपचार के साथ खेल चोटों, गठिया एवं अन्य पुरानी समस्याओं के लिए आधुनिक फिजियोथैरेपी एवं रिहैब सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। कार्यक्रम के अंत में डॉ. शोएब खान ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया और सेंटर के माध्यम से बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने का विश्वास दिलाया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2076180


