[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अघोरी बाबा शैलेंद्र नाथ को मिलेगी मानद डॉक्टरेट की उपाधि


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अघोरी बाबा शैलेंद्र नाथ को मिलेगी मानद डॉक्टरेट की उपाधि

एबीवीपी ने विश्वविद्यालय की पहल का किया स्वागत

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय, सीकर के आगामी दीक्षांत समारोह में मुकुंदगढ़ के प्रसिद्ध अघोरी संत बाबा शैलेंद्र नाथ जी महाराज को मानद डॉक्टरेट (पीएचडी) की उपाधि से सम्मानित किया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा तीन विशिष्ट हस्तियों को इस सम्मान के लिए चयनित किया गया है, जिनमें बाबा शैलेंद्र नाथ का नाम प्रमुख रूप से शामिल है।

एबीवीपी के जिला संयोजक अभयप्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यह दीक्षांत समारोह 28 मार्च को आयोजित होगा। समारोह में महाराष्ट्र के रामचंद्र नीलकंठ भोमले, पश्चिम बंगाल के डॉ. धनपत राम अग्रवाल और राजस्थान के अघोरी संत शैलेंद्र नाथ को मानद उपाधि प्रदान की जाएगी।

विशिष्ट आध्यात्मिक व्यक्तित्व हैं शैलेंद्र नाथ
मुकुंदगढ़ स्थित कुंभनाथ दरबार ब्रह्म बगीची के महंत शैलेंद्र नाथ अघोरी बाबा एक विशिष्ट आध्यात्मिक व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते हैं। उनका पारंपरिक अघोरी स्वरूप हाथ में चिलम, डमरू, काले वस्त्र और गहन साधना उन्हें अलग पहचान देता है। वे कामधेनु सेवा संस्थान ट्रस्ट के संस्थापक हैं और मां कामाख्या के उपासक के रूप में प्रसिद्ध हैं।

सामाजिक व धार्मिक कार्यों में सक्रिय योगदान
बाबा शैलेंद्र नाथ द्वारा आश्रम में नियमित कन्या पूजन, गौशाला संचालन, निःशुल्क भोजन व्यवस्था तथा विभिन्न धार्मिक और सामाजिक आयोजनों का संचालन किया जाता है। हाल ही में उन्होंने महायज्ञ, कबड्डी प्रतियोगिता और चिकित्सा शिविर जैसे कार्यक्रमों का भी आयोजन किया, जिससे समाज के विभिन्न वर्गों को लाभ मिला।

समाज सेवा के आधार पर सम्मान
विश्वविद्यालय द्वारा उन्हें यह मानद उपाधि उनके सामाजिक, धार्मिक एवं जनसेवा कार्यों को देखते हुए प्रदान की जा रही है। यह सम्मान उनके समाज में योगदान और सेवा भावना का प्रतीक माना जा रहा है।

एबीवीपी सहित विभिन्न संगठनों ने विश्वविद्यालय के इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे समाजसेवियों के लिए प्रेरणादायक कदम बताया है।

Related Articles