चंवरा के जालेश्वर बालाजी का वार्षिक मेला 2 अप्रैल को
आज रात्रि से शुरू होगी भव्य रासलीला
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : जेपी महरानियां
चंवरा : कस्बे के प्रसिद्ध प्राचीन जालेश्वर बालाजी का वार्षिक मेला हनुमान जयंती पर 2 अप्रैल को भरेगा। श्री जालेश्वर बालाजी मंदिर एवं मेला प्रबंध समिति अध्यक्ष मातादीन सिंह शेखावत ने बताया कि 28 मार्च रात्रि 8:15 बजे से 11:15 बजे तक ठाकुर जी प्रिया प्रीतम रासलीला संस्थान वृंदावन के द्वारा भव्य रासलीला का आयोजन किया जाएगा। 2 अप्रैल को हनुमान जयंती पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विशाल मेला भरेगा। 2 अप्रैल को सुबह बालाजी महाराज को प्रसाद का भोग लगाकर भंडारा प्रारंभ किया जाएगा।
वही प्रातः 10:00 बजे वॉलीबॉल प्रतियोगिता शुरू की जाएगी जिसका प्रवेश शुल्क 151 रुपए रखा गया है। दोपहर 3:15 बजे मुख्य बाजार से बालाजी मंदिर तक ध्वजारोहण एवं भव्य झांकी निकाली जाएगी। शाम 4:00 बजे से कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ जाएगा। उन्होंने बताया कि मेले में बिजली एवं पानी की व्यवस्था मेला प्रबंध समिति की तरफ से मुफ्त रहेगी। बाहर से आने वाले खिलाड़ियों, यात्रियों एवं दुकानदारों की भोजन की व्यवस्था भी मुफ्त रहेगी। मेले में आने वाले सभी दुकानदार मेला प्रबंध समिति को अपनी आईडी देकर कूपन प्राप्त कर अपनी जगह सुनिश्चित कर सकते हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2076166


