संतों के सान्निध्य में बजरंग दल कार्यालय का भव्य उद्घाटन, भगवा रैली की तैयारियाँ तेज
उदयपुरवाटी में गूँजा जय श्री राम, भगवा रैली के लिए बजरंग दल कार्यालय का हुआ शंखनाद
उदयपुरवाटी : कैलाश बबेरवाल, कस्बे में भव्य भगवा रैली को लेकर बजरंग दल द्वारा नए कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस आयोजित समारोह में संतों और महंतों ने फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में आध्यात्मिक गुरुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में तिरुपति बालाजी महंत रामनारायण दास त्यागी महाराज, किन्नर समाज जिला अध्यक्ष सनम बाई, सांवरिया सेठ मंदिर के महंत मनीष महाराज का सान्निध्य प्राप्त हुआ।

कार्यकर्ताओं ने तहसील संयोजक रणसिंह के नेतृत्व में सभी अतिथियों का माला पहनाकर तथा तिलक लगाकर जोरदार स्वागत किया। कार्यालय के उद्घाटन के साथ ही भगवा रैली की तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श शुरू हो गया है। इस दौरान संगठन की मजबूती और रैली को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया गया। इस दौरान नगर संयोजक सुनील सैनी, प्रदीप सैनी, नितेश, पार्षद शिव दयाल स्वामी, रजत मौर्य, राजेंद्र दायमा, बाबा अशोक सैनी सहित सैकड़ों विभिन्न संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2076166


