वार्ड सीमा गड़बड़ी पर सामाजिक कार्यकर्ता महावीर सैनी की पहल, SDM को सौंपा ज्ञापन
वार्ड सीमा गड़बड़ी पर सामाजिक कार्यकर्ता महावीर सैनी की पहल, SDM को सौंपा ज्ञापन
सिंघाना : नगर क्षेत्र में वार्ड सीमा निर्धारण को लेकर एक गंभीर समस्या सामने आई है। सामाजिक कार्यकर्ता महावीर सैनी ने इस मुद्दे को उठाते हुए प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया है।
महावीर सैनी ने बताया कि वार्ड संख्या 21 में निवास करने वाले कई परिवार, नगर पालिका की निर्धारित सीमा के अनुसार वार्ड संख्या 16 के अंतर्गत आते हैं, लेकिन वर्तमान में उनका नाम गलत वार्ड में दर्ज है। इस त्रुटि के कारण संबंधित परिवारों को सरकारी योजनाओं और स्थानीय सुविधाओं का लाभ लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने यह भी कहा कि सत्यापन प्रक्रिया के दौरान कई परिवारों के सदस्य नौकरी या अन्य कारणों से उपस्थित नहीं हो पाए, जिससे उनके नाम सूची में शामिल नहीं हो सके।
इस संबंध में उन्होंने उपखंड अधिकारी (SDM) को ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि सभी प्रभावित परिवारों के नाम सही वार्ड संख्या 16 में जोड़े जाएं तथा अनुपस्थित सदस्यों को भी दस्तावेजों के आधार पर शामिल किया जाए। महावीर सैनी ने प्रशासन से इस समस्या का शीघ्र समाधान कर आमजन को राहत प्रदान करने की अपील की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2076213


