नामांकन बढ़ाने को सिंघाना में निकली जागरूकता रैली, 10वीं में 100% परिणाम पर मनाया जश्न
नामांकन बढ़ाने को सिंघाना में निकली जागरूकता रैली, 10वीं में 100% परिणाम पर मनाया जश्न
सिंघाना : महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (English Medium) सिंघाना में राज्य सरकार के नामांकन अभियान के तहत गुरुवार को भव्य जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य विद्यालय में अधिक से अधिक विद्यार्थियों का नामांकन सुनिश्चित करना और कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के उत्कृष्ट परिणाम का उत्सव मनाना रहा।
विद्यालय के विद्यार्थियों ने हाल ही में 10वीं बोर्ड परीक्षा में 100 प्रतिशत परिणाम दर्ज कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है, जिससे पूरे क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है। इसी उपलब्धि को ध्यान में रखते हुए रैली का आयोजन किया गया, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी।

रैली में शिक्षकगण, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उत्साहपूर्वक शामिल हुए। प्रतिभागियों ने हाथों में बैनर और स्लोगन लेकर शिक्षा के महत्व को रेखांकित किया तथा सरकारी विद्यालयों में नामांकन के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम को नगरपालिका क्षेत्र में व्यापक समर्थन मिला और लोगों ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। इस दौरान विद्यालय प्रशासन ने अभिभावकों से अपने बच्चों का प्रवेश सरकारी विद्यालयों में कराने का आह्वान भी किया।
रैली का समापन मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, सिंघाना कार्यालय में हुआ, जहां उपस्थित सभी लोगों ने विद्यालय की उपलब्धियों पर गर्व जताते हुए भविष्य में और बेहतर परिणाम की कामना की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2076142


