कोलसिया के सुरजल माता मंदिर में भक्तों की भीड़:चैत्र नवरात्रि नवमी पर श्रद्धालुओं का लगा तांता
कोलसिया के सुरजल माता मंदिर में भक्तों की भीड़:चैत्र नवरात्रि नवमी पर श्रद्धालुओं का लगा तांता
कोलसिया : कोलसिया में चैत्र नवरात्रि की नवमी पर सुरजल माता मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्त सुबह से ही मंदिर पहुंचने लगे और पूरे भक्तिभाव से पूजा-अर्चना की। गांव के सुप्रसिद्ध सुरजल माता मंदिर में महिलाएं सुबह से ही पूजा की थाली लेकर पहुंचीं। मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल रहा, जहां माता रानी के जयकारे गूंजते रहे।
गुरुवार रात 9 बजे महिलाओं की ओर से कीर्तन का आयोजन किया गया। चैत्र नवरात्रि के आठ दिनों की आराधना पूर्ण होने के बाद नवमी पर बड़ी संख्या में बच्चियां और महिलाएं दर्शन के लिए पहुंचीं। श्रद्धालुओं ने माता को खीर-पूरी का भोग लगाया। मंदिरों में सुबह से ही प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी की गई थी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2075877


