[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पी ओ प्रतापसिंह शेखावत‌ ख्याली नहीं रहे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पी ओ प्रतापसिंह शेखावत‌ ख्याली नहीं रहे

पी ओ प्रतापसिंह शेखावत‌ ख्याली नहीं रहे

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : निकटवर्ती ख्याली गांव ने आज एक कोहिनूर खो दिया है। पी ओ प्रतापसिंह शेखावत हमारे बीच नहीं रहे। पहले आपने भारतीय सेना में अपनी सेवा दी और सीने में गोलियां झेली। उसके बाद आबकारी विभाग को चुना और वहां अपनी ईमानदारी का परिचय देते हुए कई बार सम्मानित हुवे और अपने कंधे पर तीन तारे लगवाए। फिर खाकी से सेवानिवृत होकर आपने अपने गांव ख्याली का भविष्य सुनहरा बनाने के लिए खादी को चुना और मंडावा विधानसभा से विधायक का चुनाव लड़ा। प्रताप सिंह शेखावत ने अपना संपूर्ण जीवन केवल देश की सेवा में समर्पित कर दिया वो चाहे वर्दी पहनकर हो या फिर खादी पहनकर। उनके निधन का समाचार सुनकर आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वे कई दिनों से बीमार चल रहे थे। पिछली रात्रि को बीकानेर में उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। आज उनके पैतृक गांव ख्याली में अंतिम संस्कार कर दिया गया। वे अपने पीछे दो पुत्रों तेजपाल सिंह और संजय सिंह सहित भरापूरा परिवार छोड़कर गए हैं।

Related Articles