रामनवमी पर भव्य ‘विराट भगवा शोभायात्रा’, शहर में दिखा आस्था और सौहार्द का संगम
रामनवमी पर भव्य ‘विराट भगवा शोभायात्रा’, शहर में दिखा आस्था और सौहार्द का संगम
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी के पावन अवसर पर जिला मुख्यालय में भव्य ‘विराट भगवा शोभायात्रा’ का आयोजन श्रद्धा, उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। पूज्य संतों के सानिध्य में निकली इस शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।
शोभायात्रा का शुभारंभ स्थानीय इंद्रमणि पार्क से हुआ, जो धर्म स्तूप, शास्त्री मार्केट, रेलवे स्टेशन, नई सड़क, सुभाष चौक, सफेद घंटाघर, गढ़ चौराहा और मेन बाजार होते हुए राम मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में जय श्रीराम के जयघोष गूंजते रहे और केसरिया ध्वजों के साथ श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।

इस दौरान पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़, विधायक हरलाल सहारण, भाजपा जिला अध्यक्ष बसंत शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक शोभायात्रा में शामिल हुए।
विशेष बात यह रही कि शहर में सामाजिक सौहार्द का अनूठा उदाहरण देखने को मिला। विभिन्न स्थानों पर मुस्लिम समुदाय द्वारा स्वागत द्वार लगाकर शोभायात्रा का अभिनंदन किया गया। श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की गई, साथ ही जूस, ठंडा पेयजल और मिठाइयों की व्यवस्था कर उनका स्वागत किया गया।

नई सड़क क्षेत्र में ऑल युवा मुस्लिम सेवा संस्थान द्वारा जूस पिलाकर और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया, वहीं कायमखानी महासभा ने भी दरगाह नूर नबी के पास श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया। इसके अलावा विभिन्न व्यापारिक संगठनों और सामाजिक संस्थाओं ने भी जगह-जगह स्वागत कर कार्यक्रम को और भव्य बनाया।
शोभायात्रा में सनातनी वेशभूषा में श्रद्धालु केसरिया झंडों के साथ शामिल हुए और पूरे शहर में भक्ति का वातावरण बना रहा। आयोजन को सफल बनाने में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन का भी सराहनीय सहयोग रहा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2075026


