हनुमान जयंती पर 58वां विशाल मेला
हनुमान जयंती पर 58वां विशाल मेला
पिलानी : उपखंड के मोरवा गांव में संकट मोचन बालाजी का 58वा विशाल मेला शिक्षाविद परम श्रद्धेय बीरबल शर्मा की स्मृति मे आयोजित किया जा रहा है । इसको लेकर बीरबल शर्मा के सुपुत्र शिव भगवान शर्मा ने बताया कि 1 अप्रेल 2026 को सुंदरकांड व भजन संध्या का आयोजन होगा । 2 अप्रेल को ईनामी प्रतियोगिताए होगी जिसमें बालीबाल, कबड्डी, कुश्ती , ऊंट व घोड़ा सजावट नृत्य , 65 वर्ष से उपर पुरूष दोड़, लंबी व ऊंची कूद व 800 मीटर दोड शामिल हैं । इन प्रतियोगिताओं में विजेताओं व उप विजेताओं को पुरूस्कार वितरण मंदिर परिसर में मेला समापन के समय होगा । इसको लेकर प्रतियोगियों व प्रतियोगी टीमें अपना रजिस्ट्रेशन 2 अप्रेल 2026 प्रात 12 बजे तक करवा सकते हैं । आयोजन समिति ने सभी धर्मपरायण लोगों को इस आयोजन में भाग लेने की अपील की है ।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2074989


