राम चरित्र मानस पाठ का हुआ समापन
राम चरित्र मानस पाठ का हुआ समापन
खेतड़ी नगर : केसीसी के थर्ड सेक्टर स्थित हनुमान मंदिर में चल रहे तीन दिवसीय रामचरितमानस पाठ का गुरुवार को विधिवत पूर्णाहूति, हवन एवं रामायण आरती के साथ श्रद्धापूर्वक समापन हुआ। धार्मिक माहौल में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।
इससे पूर्व कथा वाचन के दौरान सुभाष शर्मा ने भगवान श्रीराम के आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने संसार को एकता, सत्य और भाईचारे का संदेश दिया। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर मनुष्य धर्म और सत्य के मार्ग पर चलकर मोक्ष की प्राप्ति कर सकता है।
कार्यक्रम के अंत में अभयसिंह हिन्दुस्तानी, रामौतार बंसल, संतोष देवी, पुरुषोत्तम, ममता, सुमित्रा चौधरी, रघुवीर शर्मा सहित अनेक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। यह आयोजन धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं का सुंदर उदाहरण बनकर सामने आया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2074863


