[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मिडिया ने एचसीएल को 11 रनों से, पुलिस ने वेटनरी को 23 रनों से हराया, मिडिया के विनय ने मारी फिफ्टी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
Janmanasshekhawatiखेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मिडिया ने एचसीएल को 11 रनों से, पुलिस ने वेटनरी को 23 रनों से हराया, मिडिया के विनय ने मारी फिफ्टी

दूधिया रोशनी में खेले गए रोमांचक मुकाबले, मीडिया टीम के विनय कुमार बने मैन ऑफ द मैच

खेतड़ी नगर : केसीसी के नेहरू मैदान में चल रही स्वामी विवेकानंद इंटर डिपार्मेंट डे नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन बुधवार दो मुकाबले बड़े रोमाचंक के हुए, पहला मुकाबला मिडीया व एचसीएल केसीसी के बीच खेला गया जिसमें मिडीया ने एचसीएल केसीसी को ग्यारह रनों से दुसरा मुकाबला पुलिस व वेटनरी के बीच खेला गया, पुलिस ने वेटनरी की टीम को 23 रनों से हरा कर अगले दौर में प्रवेश किया।

एसडीएम सुनील चौहान ने बताया कि केसीसी के नेहरू मैदान में स्वामी विवेकानंद इंटर डिपार्मेंट डे नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता चल रही है। बुधवार शाम को केसीसी के नेहरू मैदान में केसीसी कार्यपालक निदेशक जीड़ी गुप्ता ने मिडीया एवं एचसीएल केसीसी की टीम के खिलाड़ियों से परिचय कर तीसरे दिन की प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता का छठा मुकाबला मिडीया व एचसीएल केसीसी के बीच खेला गया, मिडीया ने पहले बलेबाजी करते हुए विनय ने 27 गेंदों तीन छक्के व छह चौकों के साथ 51 रनों के योगदान से निर्धारित 15 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 133 रन बनाएं, जवाब में एचसीएल केसीसी आठ विकेट के नुकसान पर 122 रन ही बना पाई, मिडीया की टीम ने 11 रनों से मैच जीत लिया। मिडीया के जतीन जांगिड़, मुकेश सैनी व मंजीत ने दो-दो विकेट लिए। मिडीया के विनय को मैन ऑफ दा मैच चुना गया।

सातवां मुकाबला पुलिस एवं वेटनरी की टीम के बीच खेला गया। पुलिस की टीम ने पहले बलेबाजी करते हुए 157 रन बनाकर आउट हो गई, पुलिस टीम की तरफ से महेश सैनी ने मात्र 16 गेंदों में तीन छक्के एवं पांच चौके लगाते हुए 42 रन बना कर आऊट हुए। जवाब में वेटनरी टीम आठ विकेट के नुकसान पर 134 रन ही बना पाई, पुलिस टीम के कप्तान डीएसपी जुल्फीकार अली ने 24 रन देकर तीन विकेट लिए संदीप कुमार ने दो विकेट लेते हुए टीम को 23 रनों से मैच जीत कर अगले दौर में प्रवेश किया। डीएसपी जुल्फीकार अली को तीन विकेट व 15 रन बनाने पर मैन ऑफ दा मैच चुना गया। अतिथियों ने मैन ऑफ दा मैच का पुरस्कार देकर सम्मानित किया। एसडीएम ने बताया कि शुक्रवार से क्वार्टर फाईनल मुकाबले शुरू होगे। प्रतियोगिता का समापन 30 मार्च को होगा। प्रतियोगिता का आनंद आस-पास गांव के सैंकड़ों दर्शक मैदान में देर रात तक डटे रहते है।

दूधिया कृत्रिम रोशनी में खेले गए इन रात्रिकालीन मुकाबलों ने दर्शकों को रोमांच से भर दिया। खेल मैदान में बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने प्रतियोगिता का आनंद लिया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। यह इंटर डिपार्टमेंट क्रिकेट टूर्नामेंट न केवल खेल प्रतिभा को निखारने का मंच बन रहा है, बल्कि विभिन्न विभागों के बीच समन्वय और आपसी भाईचारे को भी मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

इस प्रतियोगिता में केसीसी इकाई प्रमुख जीडी गुप्ता, सहायक महाप्रबंधक विपिन शर्मा, एसडीएम सुनील कुमार चौहान, तहसीलदार सुनील मील, डीएसपी जुल्फिकार अली, बीसीएमओ डॉ. हरीश यादव, विद्युत विभाग के सहायक अभियंता सुभाष मीणा, वेटरनरी विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. शिवकुमार सैनी, सरपंच प्रतिनिधि हरिराम गुर्जर, बबलू अवाना, शमशेर चौधरी, डॉ. प्रवीण शर्मा, एडवोकेट महिपाल दोहराता, नगर पालिका के एसआई सुनील कुमार, मनीष गवई, समाज सेवी हरीराम गुर्जर, बबलू अवाना, बुहाना प्रधान हरीकिशन यादव, सिंघाना नगरपालिका अध्यक्ष विजय पांडे, निकेश पारीक, निखिल शर्मा सहित अनेक अधिकारी, कर्मचारी, अधिवक्ता एवं मीडिया कर्मी उपस्थित रहे।

Related Articles